फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं माला अडिगा, जो जिल बाइडन के लिए करेंगी काम, बुकर पुरस्कार विजेता से है इनका नाता

Mon, 23 Nov 2020 08:04 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, मंगलूरू।
विज्ञापन
माला अडिगा - फोटो : 2009-2017.state.gov/
विज्ञापन

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन की नीति निदेशक के रूप में माला अडिगा की नियुक्ति से उडुपी जिले के कुंडापुर तालुक के काक्कुंजे गांव में खुशी का माहौल है। वह पूर्ववर्ती अविभाजित दक्षिण कन्नड़ जिला के निजी क्षेत्र के कर्नाटक बैंक लिमिटेड के संस्थापक के सूर्यनारायण अडिगा और 2008 में मैन बुकर पुरस्कार जीतने वाले अरविंद अडिगा के परिवार से हैं।

विज्ञापन

बुआ ने बताया प्यारी लड़की

माला अडिगा की बुआ निर्मला उपाध्याय ने कुंडापुर में संवाददाताओं से कहा कि माला एक स्नेही और प्यारी लड़की है। निर्मला उनके पिता की बड़ी बहन हैं। निर्मला ने कहा कि वह रिश्तों को बहुत बढ़िया से निभाती हैं और भारत में मजबूती से अपनी जड़ों से जुड़ी हुई हैं।

नई जिम्मेदारी मिलने पर किया था फोन

निर्मला (87) ने कहा कि माला ने शनिवार को व्हाइट हाउस में वरिष्ठ कर्मचारी बनाए जाने की खबर साझा करने के लिए उन्हें फोन किया था। उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें बधाई दी है। माला के पिता डॉ. रमेश अडिगा (84) तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर हैं।

माला की मां के बारे में बताया

जब वह 25 साल के थे, तो वे अमेरिका चले गए थे। माला की मां जया अडिगा ने वेल्लोर में चिकित्सा की पढ़ाई की थी। निर्मला ने 2019 में बंगलूरू में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान माला से मुलाकात को याद किया। निर्मला ने तब नवंबर 2019 में अपनी बेटी सुजाता नक्कतैया और परिवार के साथ बंगलूरू की यात्रा की थी।
विज्ञापन

बेटी के साथ बंगलूरू आई थीं माला

माला अपने माता-पिता के साथ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पति चार्ल्स और बेटी आशा के साथ बंगलूरू आई थीं। वह सात साल पहले कुंडापुर आई थीं और उन्हें वहां का समुद्र तट काफी पसंद आया था। उन्होंने काक्कुंजे मंदिर में पूजा अर्चना की थी और वह बबेरियानाकट्टे में अपने पैतृक घर भी गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें