आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मक्कल निधि मैयम प्रमुख कमल हासन भी जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने कोयंबटूर के कन्नप्पन नगर में एक रोड शो किया, यहां भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया।
कमल हासन ने तमिलनाडु की द्रमुक पार्टियों पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां एआईएडीएमके और डीएमके समर्थन योग्य नहीं बची हैं। साथ ही कहा कि लोगों को राजनिति की दिशा में अब निर्णायक कदम उठाना चाहिए, कृपया लोग वोट जरूर दें।
अभिनेता व मक्कल निधि मैयम प्रमुख कमल हासन शनिवार को चोटिल हो गए। चोटिल होने की खबर सुनते ही भाजपा ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। दरअसल, इस चुनाव में, भाजपा और पीएमके अन्नाद्रमुक की मुख्य सहयोगी है, जबकि द्रमुक के सहयोगियों में कांग्रेस, माकपा और भाकपा तथा वीसीके शामिल हैं।
वहीं, कमल हासन साउथ कोयंबटूर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इसी सीट से भाजपा ने वनाथी श्रीनिवासन को अपना उम्मीदवार बनाया है। श्रीनिवासन भाजपा के राष्ट्रीय महिला विंग की अध्यक्ष हैं।
वनाथी श्रीनिवासन को जब हासन के चोटिल होने की खबर लगी तो उन्होंने तुरंत जल्द ठीक होने का मैसेज किया। उन्होंने कहा कि मैं उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करती हूं और उन्हें फलों की टोकरी भेज रही हूं।