दफ्तर का घनत्व
दफ्तर को कुछ इस तरह डिजाइन किया जाए कि दो लोग एक-दूसरे के सामने ना बैठे हो और ना ही एकदम आस-पास बैठे हों। दफ्तर में तिरछे तरीके से कर्मचारियों के बैठने का प्रबंध करें और एक कर्मचारी के पास वाली सीट को खाली छोड़कर दूसरी सीट पर दूसरे कर्मचारी को बैठाएं
फर्नीचर का पुन:निर्माण करें
फर्नाचर के अलग-अलग हिस्से बनाना ताकि कई लोग एक साथ इन हिस्सों का इस्तेमाल कर सकें।
सीमा तय करना
दफ्तर में कर्मचारियों को छह फीट और दो मीटर की दूरी तय करने की सलाह दें। अगर कर्मचारी को मजबूरन भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाना पड़ रहा है या फिर दो कर्मचारियों के बीच छह फीट या दो मीटर की दूरी नहीं है तो दोनों कर्मचारियों को शील्ड इस्तेमाल करने की सलाह दें।
टच प्वाइंट पर रोक
स्विच, बायोमैट्रिक, दरवाजे के हैंडल और अटेंडेंस सिस्टम का कम से कम इस्तेमाल करें। नए दफ्तर में इन चीजों के इस्तेमाल के लिए कोई दूसरा विकल्प खोजने की कोशिश करें।
थोड़े समय के लिए बाहर निकलें
अगर दफ्तर में जिम और कैंटीन है तो क्या उन्हें प्राकृतिक हवा और रोशनी में बाहर निकाला जा सकता है। कर्मचारी उचित दूरी का ध्यान रखकर इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं और इन मशीनों के इस्तेमाल से पहले सबसे जरूरी काम सैनिटाइज करना ना भूलें।
- रिसेप्शन्स वाले इलाके को बढ़ाएं, कर्मचारियों को बैठक के लिए ऑफिस मीटिंग रूम की बजाय रिसेप्शन पर बैठक करने की सलाह दें।
- दफ्तर को खुला रखें, वेंटिलेशन आने दें, प्राकृतिक हवा की मौजूदगी, फर्नीचर में बदलाव और छोटे बैठक कक्ष का इस्तेमाल ना करें
- भीड़-भाड़ बढ़ाने वाली जगहों पर ना जाएं, केंद्रीय बैठक टेबल और पैन्ट्री जैसी जगहों का इस्तेमाल कम से कम करें
- कर्मचारियों को सलाह दें कि वो एक ही दिशा में चलें ताकि एक-दूसरे से टकरा ना सकें
- हल्की बातचीत के दौरान भी दफ्तर में मास्क का इस्तेमाल जरूर करें, छह फीट की दूरी रखें
- वॉटर कूलर, पैन्ट्री, खाने की जगह जहां भीड़ हो सकती है, वहां कम से कम जाएं
- कर्मचारियों के आने के समय में बदलाव करें ताकि दफ्तर में भीड़ ना बढ़े, साथ ही लिफ्ट में कर्मचारियों की संख्या को सीमित करें
- दफ्तर की गाड़ी में ड्राइवर के साथ दो कर्मचारी हों, गाड़ी के शीशे बंद रहें और मास्क पहने रखें
दफ्तर में काम से पहले ये जरूर करें
- दफ्तर और काम करने वाली डेस्क को जरूर सैनिटाइज करें
- हर समय कर्मचारियों के साथ दो मीटर/छह फीट की दूरी बनाए रखें
- दफ्तर के दौरान मास्क जरूर पहने रखें
- कर्मचारियों को घर से ज्यादा काम करने दें