फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे से ही बनवाई मां-बाप की पोर्न वीडियो फिर मांगी एक करोड़ की फिरौती

Sat, 27 May 2017 07:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
सायबर अपराध
विज्ञापन
बेंगलूरू में ब्लैकमेलिंग का एक गजब तरीका सामने आया है। जिसे जान आप हैरान रह जाएंगे। यह अंतरंग वीडियो सोशल मीडिया में डालने की धमकी देकर एक करोड़ रुपए मांगने का मामला है लेकिन इसमें जिस तरह से वीडियो हा‌सिल किए गए वह अपने आप में हैरानी भरा है। एक 44 वर्षीय व्यक्ति ने गत 20 मई को सायबर क्राइम पुलिस में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


व्यक्ति ने कहा कि उसके 13 साल के बेटे का फेसबुक पर तेजल पटेल नामक एक व्यक्ति से परिचय हुआ। तेजल ने दोस्ती के दौरान बेटे को अश्लील तथा पोर्न सामग्री की ओर आकर्षित कर ‌दिया। बाद में बेटे से मम्मी-पापा यानी मेरी और पत्नी के अंतरंग वीडियो बनाकर भेजने को कहा। वीडियो मिलने पर उसने इसको सोशल मीडिया में डालने की धमकी देते हुए मुझसे 1 करोड़ रुपए की मांग की है। 

एक निजी कंपनी में कार्यरत पीड़ित व्यक्ति की पत्नी भी निजी कंपनी में कार्य करती है। पुलिस‌ ने पटेल की धरपकड़ के लिए स्पेशल टीम का गठन किया है। 

व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि तेजल अक्सर उनके बेटे को अश्लील और बच्चों की पोर्न सामग्री फेसबुक में भेजता था। बाद में उसने बेटे से हम पति-पत्नी की अंतरंग तस्वीरों को शेयर करने का कहा।
विज्ञापन


जांच अधिकारियों ने कहा कि तेजल ने बच्चे को अश्लील फोटो और पोर्नग्राफी की ओर आकर्षित कर दिया। इसके बाद उसने उसके मम्मी-पापा की तस्वीरें और वीडियो मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें