फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala Bridge Collapse: केरल में क्रिसमस समारोह के दौरान गिरा अस्थायी पुल, कई लोग घायल

Mon, 25 Dec 2023 11:25 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस घटना में 7-8 लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। एक महिला के पैर में फ्रैक्चर हुआ।
विज्ञापन
Kerala Bridge Collapse - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में सोमवार रात क्रिसमस समारोह के दौरान एक अस्थायी पुल ढह गया, जिससे कई लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हादसे में 7-8 लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एक महिला के पैर में फ्रैक्चर हुआ।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि हादसा रात करीब नौ बजे हुआ, जब एक साथ कई लोग पुल पर चढ़ गए। अधिक भार के कारण पुल एक तरफ झुक गया, जिससे उसपर खड़े लोग गिर गए। पुलिस अधिकारी ने कहा, क्रिसमस समारोह के लिए पुल को बनाया गया था। यह एक झरना और यीशु के जन्म के साथ-साथ अन्य सजावट को देखने के लिए एक दीवार के पार दूसरी तरफ जाने के लिए था।
 

उन्होंने कहा, पुल की ऊंचाई लगभग पांच फीट थी। एक समय में उसपर कुछ सीमित लोग ही जा सकते थे। लेकिन कई लोग एक साथ पुल पर चढ़ गए, जिसके कारण दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें