फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के दोषी को सरेआम  फांसी का कानून बने : लोबो 

Sat, 07 Dec 2019 05:52 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
विज्ञापन
फांसी (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

गोवा के मंत्री माइकल लोबो ने मांग की है कि दुष्कर्म के दोषी को अनिवार्य रूप से सरेआम सब के सामने फांसी दिए जाने का कानून बनना चाहिए। उन्होंने कहा, इससे समाज में महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के लिए कड़ा संदेश जाएगा और इनके मन में डर बैठेगा। लोबो ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से इसके लिए कानून में संशोधन करने की मांग की। 

विज्ञापन


लोबो ने कहा, दुष्कर्म के मामलों में न्याय सुनिश्चित करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट लगाने के लिए भी एक संशोधन होना चाहिए ताकि ऐसे अपराधों में दो से तीन महीने में फैसला आ सके। उन्होंने कहा, तेलंगाना में जो हुआ वह किसी सूरत में बर्दाश्त करने वाला नहीं है। यह सोच से परे अपराध था। ऐसे अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर राहत नहीं दी जानी चाहिए। लोबो ने चिंता जताई कि ऐसे मामलों में सही वक्त पर फैसला नहीं होने के कारण ही देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें