फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी के आवास में सुरक्षा घेरा तोड़कर स्कॉर्पियो गाड़ी घुसने के मामले की होगी जांच

Mon, 02 Dec 2019 06:30 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : Amar Ujala (File)
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आवास में नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में एक स्कॉर्पियो गाड़ी घुस गई थी। इसमें कई युवा सवार थे, जिनमें एक महिला भी बताई जा रही है। कांग्रेस पार्टी ने इसे सुरक्षा में सेंध बताया है। सीआरपीएफ का कहना है कि इस मामले की जांच हो रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वह गाड़ी पार्टी से संबंधित थी या अज्ञात है।
विज्ञापन


 

सूत्रों का कहना है कि यह घटना 25 नवंबर की है। उस वक्त प्रियंका गांधी अपने आवास पर ही थीं। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार युवती ने प्रियंका गांधी के साथ फोटो खिंचवाने की इच्छा जताई थी। प्रियंका ने उनके साथ फोटो खिंचवाया। उसके बाद वे लोग अपनी गाड़ी में सवार होकर चले गए। कांग्रेस पार्टी अब इसे सुरक्षा में चूक बता रही है। खास बात है कि मीडिया में जो जानकारी आ रही है, वह प्रियंका गांधी के दफ्तर से मिली है।

बता दें कि कुछ समय पहले ही गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाकर उन्हें सीआरपीएफ की जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने संसद के अंदर और बाहर कड़ा विरोध जताया है। सीआरपीएफ यह भी पता लगा रही है कि क्या वह गाड़ी पार्टी के कार्यकर्ताओं की थी या नहीं। उस गाड़ी को एंट्री पास मिला था या नहीं। इस बारे में क्या किसी का फोन तो नहीं आया था, ऐसी कई सुरागों की जानकारी के लिए मामले की जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें