कर्नाटक के चित्रदुर्ग में छात्रों से भरी टूरिस्ट बस गोवा जाते समय अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन नर्सिंग छात्रों की मौत हो गई, वहीं, कई घायल हैं। बस में 49 छात्र, दो टीचिंग स्टाफ और एक नॉन-टीचिंग स्टाफ सवार थे।
कर्नाटक के चित्रदुर्ग में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ। दरअसल, छात्रों से भरी एक टूरिस्ट बस गोवा जा रही थी, जो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन नर्सिंग छात्रों की मौत हो गई है। वहीं, कई घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
घायल छात्रा ने क्या बताया?
एक घायल छात्रा ने बताया, ‘हम गोवा जा रहे थे। रात करीब 10:30 बजे सब सो गए। अचानक हमें बस के टकराने का एहसास हुआ और सब चिल्लाने लगे। कुछ लोग आए, बस की खिड़कियां तोड़ीं और हमें बाहर निकलने में मदद की। बस में 49 छात्र, दो टीचिंग स्टाफ और एक नॉन-टीचिंग स्टाफ था’।