फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: सौरभ आधार के सीईओ व संजीव बने एएआई के प्रमुख

Fri, 26 Mar 2021 04:25 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • सरकार ने 15 अधिकारियों को अतिरिक्त सचिव बनाया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए कुल 22 अधिकारियों को विभिन्न मंत्रालयों में तबादला किया है। वरिष्ठ नौकरशाह सौरभ गर्ग को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। 1991 बैच के आईएएस अधिकारी अभी अपने कैडर राज्य ओडिशा में कार्यरत हैं।

विज्ञापन


कार्मिक मंत्रालय ने बताया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने गर्ग को बतौर अतिरिक्त सचिव के पद व वेतनमान को मंजूरी दे दी है। महाराष्ट्र कैडर के 1991 बैच के अधिकारी संजीव कुमार को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का चेयरमैन बनाया गया है। वहीं 1994 बैच के बिहार कैडर के अधिकारी अतीश चंद्र को भारतीय खाद्य निगम का चेयरमैन व एमडी बनाया गया है।

इन्हें भी अतिरिक्त सचिव का दर्जा दिया गया है। इसके अलावा अरविंद श्रीवास्तव और पी अमुधा को प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। इससे पहले दोनों अधिकारी पीएमओ में संयुक्त सचिव के पद पर थे। कैबिनेट कमेटी ने 15 अधिकारियों को प्रमोशन देकर अतिरिक्त सचिव बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें