फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट जनरल नरावने होंगे भारतीय सेना के अगले उप प्रमुख, कई और फेरबदल

Mon, 22 Jul 2019 08:22 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल एमएम नारावाने - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

सेना में बड़ा फेरबदल करते हुए पूर्वी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नारावने को सेना का अगला उप प्रमुख नियुक्त किया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल नारावने, लेफ्टिनेंट जनरल डी अंबू का स्थान लेंगे जो 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक वह सेना प्रमुख की दौड़ में भी शामिल हो गए हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, वर्तमान सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत इस साल 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। ऐसे में नारावने सबसे वरिष्ठ अधिकारी होंगे। अपने 37 साल के सेवाकाल में लेफ्टिनेंट जनरल नारावने ने विभिन्न पदों और क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने पूर्वी मोर्चे पर एक इन्फैंट्री ब्रिगेड और जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय रायफल बटालियन का नेतृत्व भी किया है। 

इस फेरबदल में एक और बड़ी नियुक्ति के रूप में डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान अब पूर्वी कमांड के नए जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ होंगे। इसके अलावा लेफ्टिनेंट जनरल एएल क्लेर को दक्षिण-पश्चिमी कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह को पश्चिमी कमांडर और लेफ्टिनेंट जनरल आईएस गुमान को केंद्रीय सैन्य कमांडर बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें