गुवाहाटी हवाई अड्डे पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां स्पाइसजेट का एक विमान (बंगलूरू-गुवाहाटी उड़ान एसजी 960) उतरते समय रनवे से नीचे उतर गया, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। इस मामले में नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, महानिदेशालय ने दो स्पाइसजेट पायलटों को ग्राउंड किया है, जो एसजी 960 बंगलूरू-गुवाहाटी उड़ान का संचालन कर रहे थे।