फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू: फाइव स्टार होटल में बड़ा हादसा, स्विमिंग पूल में करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत, जांच जारी

Sat, 31 Oct 2026 12:19 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, बंगलूरू

सार

बंगलूरू के फाइव स्टार होटल के स्विमिंग पूल में कथित करंट लगने से जर्मन एयरलाइन के क्रू मेंबर समेत दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई है। वहीं, उन्हें बचाने में दो अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। 

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेंगलुरु के एक फाइव स्टार होटल में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। होटल के स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई। मरने वालों में जर्मन एयरलाइन लुफ्थांसा का एक क्रू मेंबर भी शामिल है। हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मृतकों में लुफ्थांसा का क्रू मेंबर भी शामिल
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान 57 वर्षीय जर्मन नागरिक अलेक्जेंडर मैक्सिमिलियन थिस और 45 वर्षीय जुराज होर्वाट के रूप में हुई है। अलेक्जेंडर लुफ्थांसा एयरलाइन में क्रू मेंबर थे, जबकि जुराज आईबीएम कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर काम करते थे।

तीसरी मंजिल पर बने पूल में हुआ हादसा
यह घटना बेंगलुरु के हलासुरु इलाके में स्थित होटल की है। शुक्रवार शाम दोनों विदेशी नागरिक होटल की तीसरी मंजिल पर बने स्विमिंग पूल में तैराकी कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें कथित तौर पर बिजली का करंट लग गया। हादसे के कारणों का फिलहाल पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


बचाने पहुंचे दो लोग भी हुए घायल
दोनों को करंट की चपेट में देखकर उन्हें बचाने के लिए एक अमेरिकी नागरिक और होटल का पूल अटेंडेंट आगे आए। इस दौरान अमेरिकी नागरिक मैथ्यू डेसेंटिस (41) और होटल कर्मचारी राहुल तिवारी (28) भी घायल हो गए। दोनों को तुरंत मणिपाल अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु: जेल से 17 कैदी फरार होने पर सीएम विजय का बड़ा एक्शन, जेल अफसरों पर गिरी गाज; 17 कर्मचारी निलंबित
विज्ञापन


दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती दोनों घायलों की हालत अब खतरे से बाहर है। उनका इलाज चल रहा है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें