पत्थरबाज को जीप से बांधने वाले मेजर को सेना ने किया सम्मानित
- फोटो : ANI
कश्मीर में चुनाव के दौरान पत्थरबाजों से निपटने वाले मेजर को सेना ने सम्मानित किया है। थल सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने मेजर को कॉउंटर इंसरजेंसी ऑपरेशन के दौरान बेहतरीन प्रयास के लिए सम्मानित किया।
सेना प्रमुख द्वारा सम्मानित होने वाले मेजर गोगोई ने उप चुनाव के समय पत्थरबाजों से निपटने के लिए पत्थरबाज को जीप से बांध दिया था। उस समय उनके साथ कुछ सैनिक भी थे। अपने ही साथी को जीप पर बंधा देखने के बाद पत्थरबाजों ने उनपर हमला नहीं किया था और पूरी टीम उस तनाव वाली जगह से सुरक्षित निकलने में सफल रही थी।
इस मामले में काफी विवाद हुआ था। सेना ने गोगोई पर जांच भी बैठाई थी। सेना ने बाद में कहा था कि उन्होंने अपनी टीम की सुरक्षा के लिए ऐसा कदम उठाया।
Major Gogoi,officer who tied protester to jeep as human shield in J&K awarded by COAS for sustained efforts in counter insurgency operations— ANI (@ANI_news) May 22, 2017
गौरतलब है कि कश्मीर में सुरक्षाबल पिछले काफी समय से पत्थरबाजों के अप्रत्याशित हमलों से जूझ रहे हैं। इस दौरान तमाम सैनिक घायल भी हुए हैं। मेजर गोगोई ने जिस समय पत्थरबाज को जीप पर बांधकर अपनी टीम को निकाला था, उस समय उनके सामने भारी संख्या में पत्थरबाज जुटे थे। पर पत्थरबाज को जीप से बांधने के बाद न सिर्फ पूरी टीम वहां से सुरक्षित निकली, बल्कि पत्थरबाजों में भी डर बैठ गया था।