फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai Building Fire: मुंबई में चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दो की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Sun, 03 Dec 2023 01:33 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोमती भवन की दूसरी और तीसरी मंजिल पर रात करीब साढ़े नौ बजे आग लगी। दमकल की आठ गाड़ियां और फायर ब्रिगेड की अन्य गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास जारी है। 
विज्ञापन
Mumbai Building Fire - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गिरगांव चौपाटी में स्थित चार मंजिला इमारत में शनिवार रात को भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी है। बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगर पालिका) ने एक बयान में कहा कि इस घटना में लोगों की मौत हो गई है, जबकि दमकल कर्मियों ने तीन लोगों को सुरक्षित बचाया है। इमारत के अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन


बीएमसी ने कहा कि मुंबई के गिरगांव चौपाटी इलाके में गोमती भवन इमारत में लेवल-2 की आग लगी है। दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने का काम जारी है। आग इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल तक ही सीमित है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रंगनेकर रोड स्थित गोमती भवन की दूसरी और तीसरी मंजिल पर रात करीब साढ़े नौ बजे आग लगने की जानकारी मिली। इसके बाद दमकल की दस गाड़ियां और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने का प्रयास जारी है। आग लगने का कारण तत्काल पता नहीं चल सका है। अधिकारियों ने कहा कि इमारत से दो लोगों के जले हुए शव बरामद किए गए। मृतकों में पुरुष और महिला शामिल हैं।  अधिकारी ने बताया कि दोनों शव इमारत की तीसरी मंजिल पर मिले। एक बेडरूम में था और दूसरा बाथरूम में। अधिकारी ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन में कुल पांच लाइनें लगाई गई हैं- दो लाइनें सीढ़ी से, एक उत्तर की ओर वाली आसन्न इमारत से, एक दक्षिण की ओर की आसन्न इमारत से और एक उच्च दबाव वाली लाइन एंगस से सीढ़ी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें