फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: अभी भी बेकाबू है बूचर आयलैंड के ऑयल टैंकर में लगी आग

Sat, 07 Oct 2017 02:09 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
बूचर आयलैंड - फोटो : ANI
विज्ञापन
मुंबई के बूचर आयलैंड पर स्थित मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (एमबीपीटी) में भीषण आग की घटना सामने आई है। जवाहर द्वीप के नाम से पहचाने जाने वाले द्वीप पर एक ऑयल टैंकर में आग लग जाने के बाद ये हादसा हुआ है। घटना शुक्रवार शाम 5 बजे की है, जहां टैंकर पर बिजली गिर जाने से आग लग गई। 
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक आग भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के ऑयल टैंकर में लगी। बताया जा रहा है कि दमकल कर्मी लगातार आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। बीपीसीएल के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि आग बुझाई जा रही है और इससे कोई हताहत नहीं हुआ है।

पढ़ें: पाकिस्तान: सिगरेट के कश से टैंकर ब्लास्ट, 148 जिंदगियां खाक

बता दें कि बूचर द्वीप पर ऑयल टैंकर्स कच्चा तेल पहुंचाते हैं और यहां से वो पाइपलाइन्स की मदद से रिफानइरीस तक पहुंचता है। एमबीपीटी अधिकारियों के लिए आग को जल्द से जल्द बुझाना बेहद जरूरी है, क्योंकि पोर्ट 1.79 लाख किलोलीटर ऑयल रखता है ऐसे में ये हादसा और भी भीषण हो सकता है।
विज्ञापन

  #WATCH: Fire continues to rage at Mumbai's Butcher Island; fuel tankers placed here caught fire last night, fire fighting ops underway. pic.twitter.com/c6Te0ltD7u — ANI (@ANI) October 7, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें