फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद के मॉनसून सत्र के लिए सोनिया गांधी ने चुने नेता, कांग्रेस के इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Thu, 27 Aug 2020 10:58 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : social media
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी ने मॉनसून सत्र से पहले संसद के लिए अपने नेताओं में बड़े स्तर पर फेरबदल किए हैं। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को संसद के दोनों सदनों में सुचारू कामकाज और प्रभावी समन्वय के लिए लोकसभा और राज्यसभा के लिए एक-एक समूह का गठन किया। 

विज्ञापन


राज्यसभा के लिए समूह में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आज़ाद, पार्टी के उप नेता आनंद शर्मा, अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश शामिल किए गए हैं। वहीं लोकसभा के लिए समूह में अधीर रंजन चौधरी, गौरव गोगोई, के. सुरेश, मनिकम टैगोर और रवनीत सिंह बिट्टू की नियुक्ति की गई है। अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में कांग्रेस के नेता हैं, जबकि गोगोई को उपनेता बनाया गया है।

16वीं लोकसभा में उप नेता का पद खाली पड़ा था। यहां तक कि 15वीं लोकसभा में भी, कैप्टन अमरिंदर सिंह के 2017 में पंजाब के मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद पार्टी ने किसी भी उप नेता का नाम नहीं दिया था। सुरेश लोकसभा में मुख्य सचेतक बने हुए हैं और बिट्टू को निचले सदन में सचेतक के रूप में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह सारे फैसले और बदलाव कांग्रेस की कार्यसमिति की लंबी बैठक के तीन बाद किए गए हैं। उस सात घंटे चली लंबी बैठक में एक बार फिर से सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर चुना गया था।

 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें