दोबारा प्रधानमंत्री पद संभालते ही नरेंद्र मोदी ने बड़े फैसले लेने की शुरुआत कर दी है। मोदी कैबिनेट ने इस कार्यकाल की पहली बैठक में पहला बड़ा फैसला लेते हुए राष्ट्रीय रक्षा कोष के तहत 'प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना' में बड़े परिवर्तन को अनुमति दी है। इसके तहत शहीद पुलिस कर्मियों के बेटे को मिलने वाली राशि को 2000 रुपये से बढ़ा कर 2500 रुपये प्रति महीना कर दिया गया है। वहीं, बेटियों को मिलने वाली राशि को 2250 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति महीना कर दिया गया है।