फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: पांडवेश्वर कोयला खदान में बड़ी दुर्घटना, मलबे में दबने से चार की मौत, एक की हालत गंभीर 

Wed, 26 Jan 2022 08:05 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांडेश्वर

सार

घटना की जानकारी मिलने के बाद कई जन प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
कोयला खदान - फोटो : soc
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड-पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाके में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ। अवैध कोयले के खनन में लगे 5 लोग खदान में गिरे मलबे में दब गए। इसमें से चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना पश्चिम बंगाल के पांडवेश्वर में हुई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद लौदोहा और पांडबेश्वर थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। बचाव ऑपरेशन चलाकर जेसीबी की मदद से पत्थरों को हटाया गया। इसके बाद शवों को बाहर निकालने का काम शुरू किया जा सका।

विज्ञापन


कोयले का अवैध खनन चल रहा था
घटना की जानकारी मिलने के बाद कई जन प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्गापुर के फरीदपुर प्रखंड के मधाईचक ओसीपी में लंबे समय से कोयले के अवैध खनन का कार्य चल रहा था। इसी दौरान खदान के अंदर कोयले की चट्टान गिर गई। इसमें से 5 लोग फंस गए जिसमें से चार की मौत हो गई।

मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के थे। मृतकों की पहचान श्यामल बाउरी, पिंकी बाउरी, नटवर बाउरी और अन्ना बाउरी के रूप में की गई है। घायल किशोर बाउरी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आनंद क्षेत्र के एसीपी तारिक अनवर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक दो शवों को बाहर निकाला जा चुका था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें