बिसहाड़ा अखलाक हत्याकांड के आरोपी को आज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत दे दी है। दादरी में हुयी इस घटना में कथित रूप से एक बछड़े को मारकर उसका मांस खाने के संदेह में भीड़ ने एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या कर दी थी। न्यायमूर्ति प्रत्युष कुमार ने राणा को कल जमानत दे दी। राणा नोएडा स्थित भाजपा नेता सुरेश राणा का पुत्र है।
सितंबर 2015 में गौतम बुद्ध नगर की दादरी तहसील के अंतर्गत आने वाले बिसहड़ा गांव में 50 वर्षीय मोहम्मद अखलाक की उसके घर में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। भीड़ ने अखलाक के बेटे दानिश को भी बुरी तरह पीटा था।
इस घटना को लेकर काफी हंगामा हुआ था और कई लेखकों, शिक्षाविदों एवं फिल्मी हस्तियों ने इस बढ़ती असहिष्णुता के विरोध में अपने पुरस्कार लौटा दिए थे। इस मामले में ज्यादातर आरोपियों को जमानत मिल चुकी है।