फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा बोलीं-मेरी सुरक्षा पर संसाधन बर्बाद मत करो, बीएसएफ जवान वापस बुलाओ

Sat, 13 Feb 2021 05:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सांसद महुआ मोइत्रा ने दिल्ली में अपने निवास के बाहर तैनात किए गए तीन बीएसएपफ जवानों को वापस बुलाने के लिए दिल्ली पुलिस को पत्र लिखा है। 
 
विज्ञापन
तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा है कि सिर्फ मेरी सुरक्षा करने पर  संसाधनों को बर्बाद मत करो, सबकी रक्षा करो। मुझे कुछ खास नहीं चाहिए, मैं सुरक्षा नहीं लेती। यदि आप मेरी निगरानी कर रहे हैं, तो रहे हैं तो मुझसे पूछिए, मैं बताऊंगी। भारतीय लोकतंत्र वैसे ही खतरे में है। मुझे यह महसूस मत होने दीजिए कि हम रूस के गुलाग में रह रहे हैं। 
विज्ञापन

 

बता दें, तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर मांग की है कि बीएसएफ के जवानों को उनके घर के बाहर से वापस बुला लिया जाए। मोइत्रा ने कहा कि उन्होंने कभी ऐसी सुरक्षा की मांग नहीं की है। उन्होंने यह पत्र ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती को लेकर सवाल उठाए हैं। आरोप लगाया कि उनके घर के बाहर बीएसएफ की तैनाती कर उनकी जासूसी करवाई जा रही है। उन्होंने मांग की कि ये तैनाती हटाई जाए। 

   

मोइत्रा ने बताया कि दिल्ली के बाराखंभा रोड के एसएचओ 12 फरवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे मेरे आवास पर मिलने आए। इसके कुछ देर बाद करीब 10 बजे बीएसएफ के तीन जवानों को घर के बाहर तैनात कर दिया गया। इन सुरक्षाबलों के व्यवहार से लगा कि वे मूवमेंट को नोट कर रहे हैं। इससे मुझे ऐसा लगा कि मैं किसी तरह की निगरानी में हूं। मेरी निजता का अधिकार मेरा मौलिक अधिकार है। मैंने कभी इस तरह की सुरक्षा की कभी मांग नहीं की। 

 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें