फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकरी बॉर्डर : महिला किसान अधिकार मंच ने कहा- धरना स्थलों पर हर महिला किसान की सुरक्षा तय हो

Fri, 14 May 2021 12:31 AM IST
Jeet Kumar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिला किसानों के लिए एक मंच बनाने की सिफारिश ताकि किसी परेशानी के होने पर महिला किसान अपनी बात रख सकें।
विज्ञापन
महिला किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला किसान अधिकार मंच (MAKAAM) ने किसान आन्दोलन की अगुवाई कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा से आग्रह किया है कि वह सभी धरना स्थलों पर महिला किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

विज्ञापन


इसके लिए महिला सुरक्षा कमेटियों का गठन कर उचित निगरानी व्यवस्था हो और एक ऐसा मंच अवश्य तैयार किया जाए जहां किसी परेशानी के होने पर महिला किसान अपनी बात रख सकें।

महिला किसान मोर्चा ने टिकरी बॉर्डर पर एक महिला किसान के साथ हुई जघन्य वारदात पर कष्ट जताया है। संगठन ने कहा है कि लगभग 6 महीने से यह आंदोलन चल रहा था और आज तक किसी महिला के साथ कोई दुर्घटना नहीं घटी। ऐसे में इस मामले में क्या हुआ इसकी उचित जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन


संगठन ने संयक्त किसान मोर्चा के उस प्रयास की प्रशंसा भी की है जो संगठन ने इस दुर्घटना के घटने के बाद उठाए हैं। संगठन ने कहा है कि सभी महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें