बिना खडग बिना ढाल कमाल कर देने वाले साबरमती के संत मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) की आज 70वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर देशभर में बापू की याद में जगह जगह सभाएं और कीर्तन का आयोजन किया गया। राजधानी दिल्ली में भी सुबह से ही बापू की समाधि स्थल, गांधी स्मृति में श्रद्धाजंलि देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप-राष्ट्रपति वेकैंया नायडु, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी समेत तीनों सेनाध्यक्षों ने नमन किया है। आइए एक नजर डालते हैं इन दिग्गज हस्तियों पर...