फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार गठन: संजय निरुपम बोले- मैं वास्तव में दुखी, सोनिया करें सीडब्लूसी को भंग

Sat, 23 Nov 2019 11:48 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
कांग्रेस नेता संजय निरुपम - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच भाजपा ने बाजी मारते हुए एनसीपी के अजित पवार के साथ मिलकर सरकार बना ली है। महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा कि लोग सोच रहे होंगे कि मैं आज के घटनाक्रम से खुश होउंगा, लेकिन मैं वास्तव में बहुत दुखी हूं। इसमें कांग्रेस को अनावश्यक रूप से बदनाम किया गया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिवसेना के साथ गठबंधन की सोच एक गलती थी। मैं सोनिया जी से अपील करता हूं कि वे सबसे पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी को भंग करें। 

बता दें कि निरुपम ने पहले भी कहा था कि महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाली जिस सरकार की योजना बन रही है, अगर उनकी पार्टी उसमें शामिल होती है तो यह उसकी गलती होगी क्योंकि यह राज्य में सबसे पुरानी पार्टी के अस्तित्व को दफन करने के समान होगा। 
विज्ञापन



बता दें कि देवेंद्र फडणवीस ने आज सुबह राजभवन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में दोबारा शपथ ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अजित पवार को भी उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें