फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : आरएसएस से जुड़े शोध संस्थान को स्टांप शुल्क में मिली छूट रद्द

Thu, 05 Dec 2019 09:08 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार ने आरएसएस से जुड़े नागपुर के पुवरुत्थान शोध संस्थान को मिली स्टांप शुल्क में छूट खत्म कर दी है। बता दें कि यह छूट पहले भाजपा सरकार ने दी थी। जिसे अब महाराष्ट्र विकास आघाड़ी नेतृत्व वाली सरकार ने रद्द कर दिया है। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि नागपुर के पुनरुत्थान शोध संस्थान ने करोल तहसील में बड़ै पैमाने पर जमीन खरीदी थी। जिस पर नौ सितंबर को देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली सरकार ने स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क के भुगतान से छूट दी थी। संस्थान करोल तहसील में 105 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी, जिसके लिए  1.5 करोड़ रुपये के स्टांप शुल्क पर छूट दी गई थी। 

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा छूट हटाएं जाने के बाद अब संस्था को स्टांप शुल्क का भुगतान करना होगा। बता दें कि इस संस्थान की स्थापना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखा भारतीय शिक्षण मंडल ने की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें