फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चायवाले की कमाई 12 लाख रुपये महीना, जानें इसकी कहानी

Sun, 04 Mar 2018 11:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी जब भारतीय जनता पार्टी की ओर से 2014 लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री उम्मीदवार बने थे, तो उस वक्त उन्हें चायवाला कहकर ट्रोल किया गया था। जीत के बाद मोदी ने खुद कहा कि देखें ये चायवाला किस पद तक पहुंचा है। इस बार भी एक चायवाला चर्चा में है, लेकिन पीएम मोदी नहीं ये पुणे का रहने वाला आम आदमी है और उसकी महीने की कमाई सुर्खियों में बनी हुई है।

विज्ञापन


दरअसल, एक चाय बेचने वाले की मासिक कमाई पर चर्चा मुश्किल ही होती है, लेकिन अगर वही चायवाला महीने के लाखों कमाता हो तो ये बेहद आर्श्चयजनक है। ऐसा ही मामला महाराष्ट्र के पुणे से सामने आया है, जहां एक नवनाथ येवले की कमाई 12 लाख रुपये है।

दरअसल, येवले टी हाउस के को फाउंडर नवनाथ येवले की पहचान इस कदर बढ़ रही है कि वे अपने ब्रांड को इंटरनेशनल लेवल पर भी पॉपुलर करना चाहते हैं। इसी संदर्भ में येवले ने अपने प्रतिद्वंदी के लिए एक नया बेंचमार्क बना दिया है।
विज्ञापन


नवनाथ के मुताबिक उनके टी हाउस से लोगों को अच्छा रोजगार मिल रहा है। पुणे में येवले टी हाउस की तीन ब्रांच है और हर ब्रांच में 12 लोग काम करते हैं। नवनाथ ने कहा कि उनका बिजनेस बढ़ता जा रहा है और वे जल्द ही इसे इंटरनेशनल ब्रांड बना देंगे। कमाई की वजह से येवले हाउस लोगों की नजर में बना हुआ है और बताया जा रहा है कि लोग इससे जुड़कर कमाई का जरिया बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें