फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: एकतरफा प्यार में महिला टीचर को जिंदा जलाया

Mon, 03 Feb 2020 01:41 PM IST
Sneha Baluni एएनआई, वर्धा
विज्ञापन
पुलिस इंस्पेक्टर सत्यवीर भांडीवर - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र में एक तरफा प्यार में शादीशुदा व्यक्ति ने एक महिला टीचर को जिंदा जला दिया है। पीड़िता को नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार पीड़िता की आंखों की रोशनी चली गई है और वह 30 प्रतिशत जल चुकी है। यह घटना वर्धा के हिमगंगाघाट क्षेत्र में घटित हुई है।

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के अनुसार 24 साल की पीड़िता को 27 साल के शादीशुदा आरोपी विक्की नगराले ने शादी का प्रस्ताव दिया था। जिसे महिला ने ठुकरा दिया। इसके बाद उसने पेट्रोल डालकर महिला को आग लगाने का खौफनाक कदम उठाया। पीड़िता पिछले सात महीने से एक महिला कॉलेज में पढ़ा रही थी।

आरोपी और महिला एक-दूसरे को जानते थे। सोमवार को जब उसने प्यार का इजहार किया तो महिला ने साफ मना कर दिया। जिसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया। मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह पीड़िता की शादी कहीं और तय हो जाने से भी नाराज था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस इंस्पेक्टर सत्यवीर भांडीवर ने बतया कि पीड़िता को इलाज के लिए नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें