फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: मंत्री संजय शिरसाट के बेटे को महिला ने भेजा 50 लाख का नोटिस, शारीरिक प्रताड़ना का आरोप

Tue, 27 May 2025 10:18 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री संजय शिरसाट के बेटे सिद्धांत पर एक महिला ने शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कानूनी नोटिस भेजा है। महिला का आरोप है कि मंत्री के बेटे ने तीन साल पहले उससे शादी की थी और उसके बाद उसे लगातार प्रताड़ित किया।
विज्ञापन
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री संजय शिरसाट - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री संजय शिरसाट के बेटे सिद्धांत पर एक महिला ने शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कानूनी नोटिस भेजा है। महिला ने अपने वकील के जरिए भेजे नोटिस में मंत्री के बेटे से 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) ने इसको लेकर महाराष्ट्र सरकार और शिवसेना नेता शिरसाट पर हमला बोला है।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि मंत्री के बेटे ने तीन साल पहले उससे शादी की थी और उसके बाद उसे लगातार प्रताड़ित किया। महाराष्ट्र की मीडिया में मामला छाने के बाद महिला ने मंगलवार को कहा कि यह उसका निजी मामला है, जिसे वह अपने तरीके से हल करेगी। इसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। महिला के मुताबिक, सिद्धांत से उसकी 2018 में पहचान हुई थी और चार साल बाद 2022 में उसने मुझसे शादी कर ली। इसके बाद दोनों मुंबई में चेंबूर इलाके के एक प्लैट में रहने लगे। 

महिला ने बताया कि बाद में वह गर्भवती हो गई, लेकिन सिद्धांत के दबाव के बाद मुझे गर्भपात कराना पड़ा। नोटिस में कहा गया कि सिद्धांत ने खुदकुशी करने की धमकी दी थी। लीगल नोटिस में दावा किया गया कि सिद्धांत ने महिला को धमकी दी थी कि अगर उसने उनके रिश्ते के बारे में किसी को बताया तो वह आत्महत्या कर लेगा, क्योंकि इससे उसके परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचेगा। महिला ने पुलिस में शिकायत दी थी, लेकिन सिद्धांत के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


शिवसेना (यूबीटी) की उपनेता सुषमा अंधारे ने आरोप लगाया कि महिला ने दबाव में आकर अपना बयान वापस लिया है। उसे सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने कहा कि संजय शिरसाट और शिंदे को महिला के दावों पर अपने विचार सार्वजनिक करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें