फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: यात्रा कर रही गर्भवती महिला ने 'वन रुपी क्लिनकि' में बच्ची को दिया जन्म

Thu, 21 Nov 2019 01:48 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
डॉक्टरों के साथ मां और बच्ची - फोटो : ANI
विज्ञापन

मुंबई के पनवेल स्टेशन पर गुरुवार सुबह एक गर्भवती महिला ने एक बच्ची का जन्म दिया। यह घटना सुबह छह बजे की है, जब नेरुल से पनवेल यात्रा कर रही एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी जिसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने उसे पनवेल के 'वन रुपी क्लिनकि' भर्ती कराया जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया।  

विज्ञापन



बताया गया है कि जब महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो, उसे रेलवे कर्मचारी तुरंत ही स्टेशन पर बने क्लिनिक में ले गए। जहां डॉक्टरों की निगरानी में महिला ने बच्ची को जन्म दिया। जन्म के समय स्टेशन के प्रबंधक एजे खान और वाणिज्यिक स्टेशन प्रबंधक बुद्धिप्रकाश मीणा भी मौजूद रहे। 

स्टेशन की तरफ से जानकारी दी गई है कि मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं और दोनों को अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले एक 29 वर्षीय महिला ने भी परेल से करजात जाते वक्त थाणे स्टेशन पर बने 'वन रुपी क्लिनिक' में बच्चे को जन्म दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें