फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: 40 हजार रिश्वत मांगने के आरोप में महिला पुलिस कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 11 Dec 2020 03:48 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
विज्ञापन
Bribe
विज्ञापन

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक व्यक्ति से उसके रिश्तेदारों की अग्रिम जमानत रद्द नहीं करने के एवज में 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में महिला पुलिस कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


एसीबी के मुताबिक, पुलिस नायक पद पर नेराल पुलिस थाने में तैनात रेखा सचिन मोहिते सालुंके (32) ने पुलिस में दर्ज एक प्राथमिकी में शिकायतकर्ता की मां, भाई और चाची की अग्रिम जमानत रद्द नहीं करने के एवज में रिश्वत की मांग की।


एसीबी द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक महिला पुलिस कर्मी पर आरोप है कि उसने कुल 40 हजार रुपये की मांग की जिसमें 15 हजार रुपये उसने स्वयं के लिए और बाकी रुपये सहायक पुलिस निरीक्षक अविनाश पाटिल के लिए मांगे। विज्ञप्ति के मुताबिक मामले में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और एसीबी की ठाणे शाखा आगे की जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें