फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: ठाणे में महिला ने दुकान मालिक को पीटा, वीडियो वायरल; मुंबई में कार ने चार लोगों को मारी टक्कर

Sat, 13 Sep 2025 12:35 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महिला ने उत्पीड़न से परेशान होकर अपने दुकान मालिक को पीट दिया। महिला ने उसके स्टोर में उसके साथ मारपीट की। इसका वीडियो वायरल हो गया। मुंबई के पूर्वी उपनगर में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर चल रहे चार लोगों को टक्कर मार दी। जिससे वे घायल हो गए।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाणे में एक महिला ने उत्पीड़न से परेशान होकर अपने दुकान मालिक को पीट दिया। महिला ने उसके स्टोर में उसके साथ मारपीट की। इसका वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस घटना की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में महिला को 55 वर्षीय दुकानदार को उसकी कपड़ों की दुकान पर चप्पल से पीटते हुए देखा जा सकता है। महिला ने आरोप लगाया है कि दुकान मालिक ने उसके मोबाइल फोन पर अश्लील संदेश भेजकर उसे परेशान किया। महिला अपनी मां के साथ गुरुवार दोपहर दुकान पर पहुंची और अपने दुकान मालिक से अश्लील संदेशों और लगातार उत्पीड़न के बारे में पूछताछ की। साथ ही माफी मांगने की मांग की। दुकान के आसपास भीड़ जमा हो गई और महिला ने उस पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें:  मेघालय हनीमून हत्याकांड में सोनम ने लगाई जमानत याचिका, आरोप-पत्र में खामियों का दावा
विज्ञापन


मुंबई में तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी
मुंबई के पूर्वी उपनगर में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर चल रहे चार लोगों को टक्कर मार दी। जिससे वे घायल हो गए। घाटकोपर में एलबीएस मार्ग पर तेज गति से आ रही कार नियंत्रण खोकर फुटपाथ पर जा गिरी और चार लोगों को टक्कर मार दी, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो महिलाएं और एक पुरुष वाहन से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुरुष मौके से भाग गया। महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने वाहन से शराब की बोतलें बरामद की हैं और आशंका है कि दुर्घटना के समय आरोपी नशे की हालत में थे। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें