महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक 26 वर्षीय युवक ने आपसी झगड़े की वजह से अपनी पत्नी की हत्या कर उसके मृत शरीर को हाईवे के पास फेंक दिया। मृत युवती की पहचान रश्मा अब्दुल रहमान अंसारी के तौर पर हुई है, जो महज 24 वर्ष की थी।
विज्ञापन
वरिष्ठ निरीक्षक दत्ता बोराटे ने बताया कि रश्मा का शरीर सोमवार की सुबह राहगीरों को मुंबई-नासिक राजमार्ग पर एक पाइपलाइन के पीछे मिला। रश्मा के सिर में किसी गंभीर चोट के निशान भी थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृत शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने जल्द ही भिवंडी के रहने वाले आरोपी की पहचान कर ली। आरोपी ने बताया कि पीड़िता अपने ससुराल वालों के साथ नहीं रहना चाहती थी, जिस वजह से उसका झगड़ा हुआ और आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने सबसे पहले अपनी पत्नी का गला घोंटा और फिर धारदार चाकू से मारकर उसका शरीर हाईवे के पास फेंक दिया था।