फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय राउत बोले- हमारे 162 विधायक दिखेंगे एक साथ, राज्यपाल भी आएं

Mon, 25 Nov 2019 07:31 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : ANI
विज्ञापन
महाराष्ट्र की महाभारत के बीच बयानों का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने अपने ट्वीट के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए कहा कि आज शाम सात बजे कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना गठबंधन के सभी विधायक होटल ग्रांड हयात में एक साथ दिखेंगे। 
विज्ञापन


शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट किया- हम सब साथ हैं, आज शाम सात बजे ग्रांड हयात होटल में हमारे सभी 162 विधायकों को साथ देखिए। 
 

बता दें कि महाराष्ट्र का सियासी घमासान अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। आज अदालत में इस मामले पर डेढ़ घंटे बहस हुई जिसके बाद जजों ने कहा कि कल सुबह 10.30 बजे फैसला सुनाया जाएगा। भाजपा और अजित पवार का कहना है कि उनके पास पूरा बहुमत है, वहीं कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना की दलील है कि बहुमत उनके साथ है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें