शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जनादेश सबकी आंखें खोलने वाला है और मैं किसी भी दबाव के आगे नहीं झुका। कौन मुख्यमंत्री होगा यह अहम सवाल होगा क्योंकि इसपर 50-50 का फॉर्मूला तय हुआ था। उन्होंने कहा कि आदित्य ठाकरे की जीत पर एक अभिभावक के तौर पर गर्व महसूस कर रहा हूं।
महाराष्ट्र में शाम 05.35 बजे तक 150 विधानसभा सीटों के परिणाम घोषित हो गए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, दलगत स्थिति यह है-
महाराष्ट्र में दोपहर 03:30 बजे तक 46 विधानसभा सीटों के परिणाम घोषित हो गए। चुनाव आयोग के अनुसार, दलगत स्थिति यह है-
दोपहर 02:20 बजे तक महाराष्ट्र की 288 में से 12 विधानसभा सीटों पर नतीजे घोषित हो गए हैं। पांच-पांच सीटों पर भाजपा और शिवसेना को जीत मिली है। जबकि एक सीट पर एनसीपी और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि शिवसेना से गठबंधन पर सोचा नहीं है। महाराष्ट्र की जनता का भरोसा भाजपा के साथ नहीं रह गया है। भले ही भाजपा वहां सबसे बड़ी पार्टी बन के उभरी है, लेकिन उसकी सीटें पहले की अपेक्षा कम हो रही है। शिवसेना से गठबंधन पर सोचा नहीं है।
सुबह 11:35 बजे तक के रुझानों में कौन कितनी सीटों पर आगे
महाराष्ट्र- 288
सुबह 11:25 बजे तक के रुझानों में कौन कितनी सीटों पर आगे
अबतक के रुझान में कौन कितनी सीटों पर आगे
सुबह 9:45 बजे तक के रुझानों के अनुसार, महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन 175 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन 89 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, अन्य के खाते में 12 सीटें जाती नजर आ रही है।
अबतक की स्थिति
निर्वाचन आयोग के अनुसार, रुझानों में महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना आगे चल रही है। कांग्रेस और एनसीपी यहां पिछड़ती दिख रही है।
नागपुर दक्षिण-पश्चिम से देवेंद्र फडणवीस और बारामती से अजीत पवार आगे चल रहे हैं।
सुबह 08:25 बजे तक भाजपा-शिवसेना 35 सीटों पर और कांग्रेस-एनसीपी 13 सीटों पर आगे चल रही है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। महाराष्ट्र भाजपा मुख्यालय में मतगणना के शुरू होने से पहले ही जीत का जश्न मनाने के लिए मिठाईयों को बनवाया गया है।