फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: मुफ्त में भेलपुरी देने से मना करने पर विक्रेता को पीटा; जेल में बंद शख्स की तबियत बिगड़ी, हुई मौत

Wed, 25 Sep 2024 03:25 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

मुंबई में 18 वर्षीय एक विक्रेता पर उस समय कथित तौर पर हमला कर दिया, जब उसने उन्हें मुफ्त में 'भेलपुरी' परोसने से इनकार कर दिया। दोनों आरोपी रविवार रात मलाड के लिबर्टी गार्डन इलाके में उसकी दुकान पर खाद्य विक्रेता के पास पहुंचे। मलाड पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने भेलपुरी से मुफ्त में मांग की लेकिन, जब विक्रेता ने उनसे पहले अपना पिछला बकाया चुकाने को कहा तो दोनों व्यक्ति नाराज हो गए और उन्हें अपशब्द कहने लगे। आरोपी ने गुस्से में पास में पड़ी लोहे की रॉड उठाई और विक्रेता पर हमला कर दिया, जिससे उसे कई चोट आई और उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।.

विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत के बाद मलाड पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिसकी पहचान कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

आर्थर रोड जेल में बंद 22 साल के व्यक्ति की बैचेनी के बाद हुई मौत
आर्थर रोड जेल में बेचैनी की शिकायत के बाद 22 वर्षीय आरिफ महबूब कुरैशी की कल जेजे अस्पताल में मौत हो गई। उसे 22 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में एडीआर (आकस्मिक मौत रिपोर्ट) दर्ज की गई हैं। मुंबई पुलिस ने बताया 16 वर्षीय लड़की का पीछा करने और उसके साथ मारपीट करने के आरोप में कुरैशी को गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन

पुणे में कन्या भ्रूण का गर्भपात कराने पर महिला की मौत, पति-पिता गिरफ्तार
पुणे जिले में अपने घर पर कन्या भ्रूण का गर्भपात कराने की प्रक्रिया के दौरान 24 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जिसके कारण उसके पति और पिता को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को इंदापुर तहसील के एक गांव में चार महीने के भ्रूण को खेत में दफनाया गया था। इंदापुर पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'मृत महिला की 2017 में आरोपी से शादी हुई थी। उसने एक लड़की को जन्म दिया। 2021 में महिला ने एक बेटे को जन्म दिया।' उन्होंने बताया कि महिला तीसरी बार गर्भवती हुई और वह चार महीने की गर्भवती थी। उसके परिवार के सदस्यों को पता चला कि भ्रूण लड़की है, जिसके बाद पति और उसके माता-पिता ने घर पर एक डॉक्टर को बुलाया और महिला पर गर्भपात कराने के लिए दबाव डाला।

मुंबई में चोर होने के संदेह में दो भाइयों को पीटा, नंगा घुमाया; एक गिरफ्तार
मुंबई के जुहू इलाके में सोमवार तड़के 17 और 14 साल के दो भाइयों को कुछ स्थानीय लोगों ने घूमते हुए पाया। एक अधिकारी ने कहा कि चोरी के शक में सूरज पटवा और अन्य लोगों ने कथित तौर पर दोनों को जंजीर से बांध दिया और बाल काट दिए। दोनों को नंगा करके घुमाया और उनकी पिटाई की। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बाद में लड़कों को छोड़ दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद लड़कों की दादी ने जुहू पुलिस से संपर्क किया। इस मामले में मंगलवार को सूरज पटवा को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दो अन्य लोग वांछित हैं। अधिकारी ने बताया कि पटवा और अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मारपीट और अन्य प्रासंगिक अपराधों के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन

ठाणे जिले में किशोरी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 17 वर्षीय एक लड़की को अपनी कार में लिफ्ट देने के बाद उसका कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 25 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी गणेश देवीदास शेलार और शिकायतकर्ता एक दूसरे को जानते हैं।

किशोरी कल्याण के निकट रैता पुल पर सोमवार को घर जाने के लिए ऑटोरिक्शा का इंतजार कर रही थी, तभी शेलार ने उसेछोड़ने को कहा। जब वह उसके साथ जाने लगी तो आरोपी ने कथित तौर पर अनुचित तरीके से छुआ। नाबालिग लड़की ने उसे कार रोकने को कहा और उतर कर घर चली गई। 

उसके माता-पिता मंगलवार को शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे। पुलिस ने बताया कि शेलार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें