फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Updates: आदित्य ठाकरे का CM शिंदे पर करारा हमला; मुंबई पुलिस ने कार से बरामद किए 30 लाख रुपये

Fri, 25 Oct 2024 07:46 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महाराष्ट्र की वर्ली विधानसभा से शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार आदित्य ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव उन लोगों के बीच है जो महाराष्ट्र से प्यार करते हैं और जो महाराष्ट्र के खिलाफ हैं। हम सीएम एकनाथ शिंदे की तरफ से की गई लूट को रोकने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

 

पॉक्सो मामले में एकता कपूर और उमकी मां ने पुलिस को सौंपा दस्तावेज
फिल्म निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर एक वेब सीरीज में नाबालिग लड़कियों के कथित अश्लील चित्रण को लेकर दर्ज यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के मामले में गुरुवार को उनके अधिवक्ता पुलिस के समक्ष पेश हुए और उन्होंने इस संबंध में मांगे गए दस्वावेज भी सौंपे। जिसको लेकर अधिकारी ने कहा कि हम वकील द्वारा पुलिस के समक्ष प्रस्तुत दस्तावेजों का अध्ययन करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई तय करेंगे।

बता दें कि अल्ट बालाजी की वेब सीरीज गंदी बात के एक एपिसोड में नाबालिग लड़कियों से जुड़े अनुचित दृश्य दिखाने के आरोप में बालाजी टेलीफिल्म्स निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा के खिलाफ मुंबई के एमएचबी कॉलोनी पुलिस थाने में पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।


पुणे में पानी की टंकी गिरने से पांच मजदूरों की मौत
महाराष्ट्र के पुणे जिले में बृहस्पतिवार सुबह श्रमिकों के एक शिविर में पानी की अस्थायी टंकी गिरने से पांच मजदूरों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना पिंपरी चिंचवाड़ शहर के भोसरी इलाके में सुबह सवा छह बजे हुई जब कुछ मजदूर पानी की टंकी के नीचे नहा रहे थे।

इसके साथ ही इस मामले में पिंपरी चिंचवड के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वसंत परदेसी ने कहा कि पानी के दबाव के कारण टंकी फट गई, जिससे वह ढह गई और टंकी के नीचे मौजूद मजदूर मलबे में फंस गए। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पांच अन्य घायल हो गए जिनका उपचार किया जा रहा है।

पुणे ग्रामीण पुलिस ने एक मां-बेटे पर पेड़ से लटकाकर कुत्ते की हत्या करने का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि कथित घटना यहां मुलशी तहसील के पिरंगुट इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि प्रभावती जगताप और उसके बेटे ओमकार जगताप के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

आदित्य ठाकरे ने उठाया मुद्दा
शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पर इस घटना को उठाते हुए मिशन पॉसिबल फाउंडेशन चलाने वाली पशु कार्यकर्ता पद्मिनी स्टंप ने पुलिस से संपर्क किया और मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

इसके साथ ही पौड़ रोड पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संतोष गिरिगोसवी ने बताया 22 अक्टूबर को प्रभावती ने अपने पालतू लैब्राडोर पर डंडे से हमला किया। बाद में उसके बेटे ओमकार ने कुत्ते को पेड़ से लटका दिया। हमने उन पर भारतीय न्याय संहिता और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।





 

पुुणे में कुत्ते को पीटने के बाद फांसी पर लटकाया, मामला दर्ज

महाराष्ट्र के पुणे में एक कुत्ते को पीटने के बाद उसे फांसी पर लटकाने के मामले में भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 325 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता पद्मिनी स्टंप ने कहा, मुझे फरहीन शेख का फोन आया कि पिरंगुट इलाके में एक कुत्ते को फांसी पर लटका दिया गया है। एक शख्स ने उन्हें फोन किया और कहा कि वह कुत्ते से छुटकारा पाना चाहता है। बाद में उसने एक वीडियो भेजा। उन्होंने कुत्ते को फांसी पर लटका दिया। हमने पुलिस को इसकी जानकारी दी और शिकायत दर्ज कराई। शव का पोस्टमॉर्टम हो चुका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया कि कुत्ते को बेरहमी से मारा गया था। इसके पीछे दो कारण है, पहला यह है कि मालिक नई सोसायटी में चले गए हो और दूसरा यह कि पालतू कुत्ते को रेबीज हो सकता था।

वरनगांव ऑर्डिनेंस फैक्टरी से पांच हथियार गायब, एफआईआर दर्ज

जलगांव एसपी महेश्वर रेड्डी ने बताया कि 23 अक्तूबर को वरनगांव ऑर्डिनेंस फैक्टरी की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में पांच हथियार गायब होने की शिकायत की गई थी। गायब हुए हथियारों में तीन एके47 और दो अन्य राइफलें सामिल हैं। उन्होंने कहा, हम हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं। 

ठाणे: नाबालिग के साथ कुकर्म के आरोप में ऑटोरिक्शा चालक गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक ऑटोरिक्शा चालक को नौ वर्ष के लड़के के साथ कुकर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामले में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बच्चे के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और गुरुवार को भिवंडी शहर से उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी दोपहर में पीड़ित को स्कूल से उसके घर ले जा रहा था। इसी दौरान आरोपी ने वाहन में लड़के के साथ कथित तौर पर कुकर्म किया, जिसके बाद बच्चे ने अपने माता-पिता को इस वारदात की जानकारी दी थी।

पुणे में 19 मई को पोर्श कार से हुई दुर्घटना के मामले नया मोड़ आया है। जहां महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस को ससून अस्पताल के तीन कर्मचारी डॉ.अजय तावड़े, डॉ. श्रीहरि हल्नोर और अतुल घाटकांबले पर मुकदमा चलाने के लिए मंजूरी दे दी है। अस्पताल के तीनों कर्मचारी तावड़े, हल्नोर और घाटकांबले पर 17 वर्षीय आरोपी के रक्त के नमूनों की अदला-बदली कर शराब परीक्षण को अमान्य किए जाने में संलिप्त होने का भी आरोप है।

बता दें कि कल्याण नगर में 19 मई को तेज रफ्तार पोर्श कार की टक्कर से बाइक सवार मध्यप्रदेश के रहने वाले आईटी के दो पेशेवरों की मौत हो गई थी। कार को कथित रूप से शराब के नशे में एक नाबालिग लड़का चला रहा था।
 
विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने कार से बरामद किए 30 लाख, दो गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने एक कार से 30 लाख रुपये की नकदी बरामद के साथ-साथ दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। फिलहाल पुलिस की तरफ से उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं इस मामले में पुलिस ने आयकर विभाग को भी सूचित कर दिया गया है। बता दें कि विधानसभा चुनावों के लिए लागू हुए आदर्श आचार संहिता के दौरान, 50,000 रुपये से अधिक की नकदी ले जाने वालों के पास वैध दस्तावेज होने चाहिए, जबकि इससे कम राशि के लिए किसी कागजी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें