फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Updates: वंचित बहुजन अघाड़ी ने 16 सीटों पर उतारे प्रत्याशी; तेंदुए के हमले में बच्चे की मौत

Mon, 21 Oct 2024 11:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर वंचित बहुजन अघाड़ी ने 16 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट प्रकाश आंबेडकर ने उम्मीदवारों की सूची जारी की।

विज्ञापन





महाराष्ट्र चुनाव : गोंदिया में अंतरराज्यीय सीमा पर 3.91 करोड़ के आभूषण जब्त, आदर्श आचार संहिता के तहत कार्रवाई
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के बीच महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में एक कार से 3.91 करोड़ रुपये के आभूषण जब्त किए गए।

एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि निगरानी टीमों और आमगांव पुलिस ने शनिवार रात आमगांव-लांजी रोड पर अंतरराज्यीय सीमा पर माल्ही नाका के पास एक चेकपोस्ट पर वाहन को रोका। वाहन में सोने के आभूषण जब्त किए गए। संबंधित लोग आभूषणों के संबंध में संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। इसके बाद आभूषणों को जब्त कर लिया गया। 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को होंगे।

विज्ञापन

परिवर्तन महाशक्ति ने 10 उम्मीदवारों की घोषणा की
तीसरे मोर्च के समूह परिवर्तन महाशक्ति ने सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा की 10 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। इसमें राजू शेट्टी की स्वाभिमानी शेतकारी संगठन, संभाजी छत्रपति की महाराष्ट्र सुराज्य पक्ष और विधायक बच्चू कडू की प्रहार जनशक्ति शामिल हैं। शेट्टी ने कहा कि बक्कू कडू को अचलपुर से फिर से टिकट दिया गया है। जबकि अनिल चौधरी रावेर से, गणेश निंबालकर चंदवाड से, सुभाष सामने डेगलूर से, अंकुश कदम ऐरोली से, माधव देवसरकर हदगांव हिमायतनगर से, गोविंद भंवर हिंगोली से और वामनराव चटप राजुरा से चुनाव लड़ेंगे। शिरोल और मिराज सीट स्वाभिमानी शेतकारी संगठन को दी गई है। इसकी घोषणा जल्द की जाएगी। 

पुणे में मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में चार गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पुणे शहर में पुलिस ने एक संगीत समारोह के दौरान कई मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 14 गैजेट बरामद किए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि 18 अक्तूबर को खराडी इलाके में आयोजित हुए संगीत समारोह के दौरान 4.87 लाख रुपये मूल्य के 36 मोबाइल फोन चोरी हो गए थे।

उन्होंने बताया कि बाद में 20 वर्षीय एक युवक ने चंदन नगर पुलिस से संपर्क किया। चंदन नगर पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, '18 अक्तूबर को खराडी इलाके के एक मैदान में संगीत समारोह का आयोजन किया गया था। हमें कार्यक्रम में मोबाइल चोरी होने की कई शिकायतें मिलीं। हमने शिकायतें दर्ज कीं और पाया कि चोरी की घटनाओं के पीछे एक गिरोह है। प्राप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करते हुए हमने आरोपियों के पास से 14 मोबाइल फोन बरामद किए।’

अधिकारी ने कहा, 'पुलिस टीम ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें से दो हैदराबाद और दो मुंबई से हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि कोई बड़ा गिरोह चोरी की इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा है।'

पुणे: आग लगने मेट्रो स्टेशन पर फैला धुंआ
पुणे के मंडई मेट्रो स्टेशन के ग्राउंड फ्लोर पर रात करीब 12 बजे फोम के सामान में आग लग गई। जिससे स्टेशन पर धुआं फैल गया। दमकल विभाग के तुरंत मौके पर पांच फायर टेंडर भेजे और आग पर मात्र पांच मिनट में काबू पा लिया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह आग स्टेशन पर वेल्डिंग कार्य के दौरान लगी। 
 
 

सीटों को लेकर एमवीए में चल रही चर्चा: विनायक राउत
मातोश्री में हुई बैठक के बाद शिवसेना (यूबीटी) नेता विनायक राउत ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और सीटों को लेकर महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में चर्चा चल रही है। अगले 1-2 दिनों में सब कुछ चीजों को अंतिम रूप दिया जाएगा। 
विज्ञापन

पुणे: तेंदुए के हमले में सात साल के बच्चे की मौत
पुणे जिले के शिरूर तालुका में एक तेंदुए के हमले में सात साल के एक बच्चे की मौत हो गई। घटना शुक्रवार को मंडवगन फराटा गांव में उस समय हुई, जब वंश राजकुमार सिंह एक गन्ने के पास था। रविवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि वंश के माता-पिता उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले हैं और शिरूर तालुका में गुड़ उत्पादन इकाई में काम करने के लिए यहां आए थे। शुक्रवार की रात वंश घर से निकला, जब उसके माता-पिता के बीच झगड़ा हुआ। वह गन्ने के खेत की ओर चला गया, जहां तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। फैक्टरी प्रबंधक ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें