फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Updates: एनसीपी के पूर्व पार्षद की गोली मारकर हत्या; तेज रफ्तार कार के टक्कर मारने से तीन की मौत

Mon, 02 Sep 2024 03:02 PM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुणे नगर निगम के पूर्व पार्षद वनराज आंदेकर की रविवार रात अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। महाराष्ट्र सरकार ने चार पहिया नए वाहनों के लिए 6 लाख रुपये बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे नगर निगम के पूर्व पार्षद वनराज आंदेकर की रविवार रात अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना शहर के नाना पेठ इलाके की है। वनराज आंदेकर पर पांच राउंड गोलियां चलाई गईं इसके अलावा बदमाशों उन पर धारदार हथियार से भी हमला किया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी है। 

विज्ञापन

 

 

महाराष्ट्र सरकार ने वीआईपी नंबर शुल्क 6 लाख रुपये बढ़ाया
महाराष्ट्र सरकार ने नए वाहनों के लिए वीआईपी नंबर के लिए शुल्क बढ़ा दिए हैं। चार पहिया वाहनों के लिए सबसे अधिक मांग वाले '0001' नंबर के लिए संशोधित 6 लाख रुपये शुल्क में तब्दील हो जाएगा।
  
दिलचस्प बात यह है कि नई फीस का मतलब है कि मुंबई और पुणे सहित प्रमुख शहरों में एक आउट-ऑफ-सीरीज़ वीआईपी नंबर की कीमत 18 लाख रुपये तक होगी। 

Mumbai: तेज रफ्तार कार ने टैंकर में टक्कर मारी, तीन की मौत
मुंबई के चेंबूर में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार एक टैंकर से टकरा गई, जिससे तीन की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। फिहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


 

मुंबई में एक BEST बस हादसे का शिकार हो गई। BEST पीआरओ ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बस भाटिया बाग से रानी लक्ष्मीबाई चौक की ओर जा रही थी। जब बस लक्ष्मीबाई चौक पर पहुंची, तो नशे में धुत एक यात्री ने बस चालक को स्टीयरिंग व्हील से खींच लिया, जिसके कारण बस चालक ने स्टीयरिंग व्हील से नियंत्रण खो दिया और 9 पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। पैदल यात्री घायल हो गए और उन्हें पुलिस के माध्यम से इलाज के लिए केईएम अस्पताल ले जाया गया। 9 पैदल यात्रियों में से 2 महिलाएं गंभीर हैं और आईसीयू में भर्ती हैं।  

ठाणे: ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में गिरी महिला, बाल-बाल बची जान
ठाणे जिले के डोंबिवली में आज एक महिला प्लेटफॉर्म और रेल की पटरियों के बीच की खाई में गिर गई। हालांकि, यात्रियों, पुलिस और रेलवे कर्मचारियों की मदद से महिला की जान बच गई। घटना आज सुबह 8.50 बजे हुई। महिला किरी (26 वर्षीय) उपनगरीय ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थीं। यात्रियों ने तुरंत ट्रेन के ड्राइवर को सूचित किया और आपातकालीन चेन खींची, जिससे ट्रेन रुक गई। किरी को मामूली खरोंचे आईं और उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल भेजा गया। घटना का वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।  
विज्ञापन

ठाणे: युवक की हत्या और गलत जानकारी देने के आरोप में चार गिरफ्तार
ठाणे जिले एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या करने और फिर पुलिस को गलत जानकारी देने के आरोप में आज चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

पुलिस उपायुक्त अमर सिंह जाधव ने बताया कि प्रथमेश चव्हाण (25 वर्षीय) पर एमएमआरडी की इमारत की 23 वीं मंजिल पर एक सितंबर को कथित तौर पर हमला किया गया था। जिसके बाद चार आरोपियों में से एक ने पुलिस को फोन किया और गलत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी और पीड़ित के बीच पुरानी दुश्मनी थी और उन्हें लगा कि वह इमारत में चोरी करने आया है। हमने शुरुआत में चितलसर पुलिस थान में एक अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था। हालांकि, शव परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर जांच के बाद राजेश रामनरेश यादव और प्रमोद कुमार रामनरेश यादव, गंगाराम यादव और प्रकाश मोहिते को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें