लातूर: 70 साल की बुजुर्ग से दुष्कर्म के बाद हत्या, कई दिनों तक शव के साथ में रहा आरोपी
महाराष्ट्र के लातूर जिले में 70 साल की बुजुर्ग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामला औसा तहसील के भेटा का है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 35 साल का आरोपी मंसूर शेख बुजुर्ग की हत्या के बाद उनके शव के साथ ही रह रहा था। जब पड़ोसियों को घर से बदबू आने लगी तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा गया है।
महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के एक जंगली इलाके में एक 19 वर्षीय नर्सिंग की छात्रा के साथ एक अज्ञात ऑटो-रिक्शा चालक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि कथित घटना के एक दिन बाद एक इंस्पेक्टर और दस अधिकारियों वाली एक विशेष जांच टीम गठित की है। यह घटना उस समय हुई जब पीड़िता सुबह देवरुख शहर से रत्नागिरी शहर लौट रही थी। हालांकि, पुलिस को पीड़िता के बयान में विसंगतियां मिलीं है। शुरुआत में, उसने कहा कि आरोपी ने उसके पीने के पानी में कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया था, बाद में, उसने अपना बयान बदल दिया और कहा कि चालक ने उसे बेहोश करने के लिए स्प्रे का इस्तेमाल किया।