महाराष्ट्र परिषद चुनाव: नासिक डिवीजन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 93 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ
महाराष्ट्र विधान परिषद के नासिक डिवीजन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए बुधवार को वोटिंग की गई। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 93.48 परसेंट मतदान दर्ज किया गया है। अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि संभाग के पांच जिलों नंदुरबार, धुले, जलगांव, नासिक और अहमदनगर के 90 मतदान केंद्रों पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे समाप्त हुआ।
महाराष्ट्र के ठाणे शहर के माजीवाड़ा में एक कंटेनर के पलट जाने से मुंबई-नासिक हाईवे गुरुवार सुबह तीन घंटे से अधिक समय तक यातायात प्रभावित रहा। उन्होंने बताया कि कंटेनर ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से मुंबई से नासिक जा रहा था, तभी विवियाना मॉल के पास सुबह करीब 4 बजे यह हादसा हुआ।
ट्रक सड़क के डिवाइडर से टकरा गया और टक्कर के कारण एक स्ट्रीट पोल गिर गया। इससे सड़क पर तेल भी फैल गया। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि करीब साढ़े तीन घंटे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। सड़क साफ होने के बाद यातायात बहाल हुआ।