फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: नागपुर में गैंगवार, रंजिश में युवक की हत्या; नागपुर में फर्जी सोशल मीडिया पोस्ट पर मामला दर्ज

Sun, 26 Jul 2026 03:39 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराष्ट्र के नागपुर में पुरानी रंजिश के चलते हुए कथित गैंग हमले में एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए। पुलिस ने 8-10 लोगों पर मामला दर्ज किया। यह हमला सुबह मानेवाड़ा घाट पर स्थानीय लोगों के सामने हुआ। मृतक पवन सूर्यवंशी सिद्धेश्वरी झुग्गी क्षेत्र का निवासी था। घायलों में अमन काले, अजय सोलंकी और दिनेश सोलंकी हैं। अमन काले सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में गंभीर हालत में है। शनिवार को गैंग के सदस्यों ने पवन और उसके साथियों को पुराना मामला सुलझाने के बहाने बुलाया। फिर उन पर पत्थरों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक पिछली मारपीट का बदला लेने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है। पिछले दो महीने में नागपुर में यह चौथा गैंगवार है।

विज्ञापन


RSS से जुड़े फर्जी सोशल मीडिया पोस्ट पर मामला दर्ज
नागपुर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स के एक यूजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यूजर ने एक पोस्ट किया था, जिसमें लिखा गया था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुख्यालय को प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया है। पोस्ट की जांच में ये संदेश फर्जी पाया गया। पुलिस के मुताबिक एक्स हैंडल @VeezPunit से किए गए एक वायरल पोस्ट में लिखा गया था कि नीट पेपर लीक मुद्दे पर हजारों छात्रों ने आरएसएस मुख्यालय को घेर लिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्ट में संगठन के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां भी थीं। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि ऐसा कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ था। यह पोस्ट भ्रामक थी और दहशत फैला सकती थी। इसलिए संबंधित बीएनएस धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

महाराष्ट्र के नासिक, पालघर और हिंगोली में भूकंप के झटके

महाराष्ट्र के नाशिक, पालघर और हिंगोली जिलों में शनिवार देर रात 3.1 से 3.6 तीव्रता के भूकंप के झटके दर्ज किए गए। अधिकारियों ने बताया कि कहीं भी जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। उत्तरी महाराष्ट्र के नाशिक जिले में 3.6 तीव्रता तक के चार झटके महसूस किए गए। ये झटके सुबह 9:55 बजे से 50 मिनट के भीतर सुरगाना तालुका के बोरगांव क्षेत्र में आए। इस सप्ताह क्षेत्र में भारी बारिश हुई है। तटीय पालघर जिले में सुबह 10:57 बजे 3.1 तीव्रता का झटका दर्ज हुआ। इसका केंद्र दहानू तालुका के गंजद क्षेत्र के आसपास था। आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने इसकी जानकारी दी। पालघर जिले में कम तीव्रता वाले भूकंप के झटके आते रहे हैं। घंटों बाद, मध्य महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में शाम 6:49 बजे 3.1 तीव्रता का एक और झटका आया। इसका केंद्र कलमनुरी तहसील के म्हैसगव्हाण में करीब पांच किलोमीटर की गहराई पर था।

विज्ञापन

अभिजीत दिपके के परिजनों से मिले मंत्री संजय शिरसाट
शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने छत्रपति संभाजीनगर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके के घर जाकर उनके माता-पिता से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद मंत्री संजय शिरसाट ने कहा, 'मैं आज अभिजीत दिपके के घर इसलिए आया क्योंकि कल उनका विरोध-प्रदर्शन खत्म हो गया था। उनके माता-पिता से मेरे पुराने संबंध हैं... लेकिन मैं उस समय यहां नहीं आया जब राजनीति हो रही थी, क्योंकि तब मैं इस मामले को अलग तरह से तूल दे सकता था... उनसे हुई बातचीत से पता चलता है कि उन्हें आज भी यकीन नहीं हो रहा है कि उनके बेटे का नाम इतना मशहूर हो गया है या उनका बेटा इतनी ऊंचाई पर पहुंच गया है... केंद्र सरकार ने भी उनका समर्थन किया। उन्होंने उनकी सभी मांगें मान लीं'।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें