फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Updates: ठाणे में महिला से कुकर्म, मामला दर्ज; बीड में इंस्पेक्टर के घर से एक करोड़ नकद, जेवर जब्त

Sat, 18 May 2024 02:39 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला को बेहोश करने के बाद उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। रेलवे पुलिस ने शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वरिष्ठ निरीक्षक अर्चना धुसाने ने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह 10 मार्च को उत्तर प्रदेश जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस से यात्रा कर रही थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे बेहोश करने के लिए कोई हानिकारक पदार्थ दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


एसीबी की छापेमारी; पुलिस इंस्पेक्टर के घर मिले एक करोड़ नकद, सोना-चांदी
महाराष्ट्र के बीड जिले में पुलिस इंस्पेक्टर हरिभाऊ खाड़े के घर से 1.08 करोड़ रुपये नकद, 970 ग्राम सोने के बिस्कुट और 72 लाख रुपये के आभूषण और 5.5 किलोग्राम चांदी जब्त की गई है। भ्रष्टाचार के मामले में नाम आने के बाद से खाड़े 15 मई से फरार हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक मामले में खाड़े और दो अन्य पर मामला दर्ज किया।

छत्रपति संभाजीनगर में 50 लाख रुपये नकद जब्त किये गये
महाराष्ट्र पुलिस ने छत्रपति संभाजीनगर में दो लोगों को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को हुई इस कार्रवाई के दौरान 50 लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए। एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान अर्जुन भास्कर मुंडलिक (50) और सिद्धेश अर्जुन मुंडलिक (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को सिलीखाना इलाके में रोका। लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच इतनी बड़ी मात्रा में पैसे रखने या ले जाने को लेकर पूछताछ पर दोनों नकदी का स्रोत नहीं बता सके। इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया। जांच जारी है।
विज्ञापन


रेलवे पुलिस का फरमान- दादर में आठ बड़े होर्डिंग हटाएं
सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) आयुक्त ने मुंबई के जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) को दादर क्षेत्र में एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के आठ बड़े होर्डिंग्स को हटाने का निर्देश दिया है। बता दें कि 13 मई को घाटकोपर में एक पेट्रोल पंप पर एगो मीडिया की तरफ से ही लगाई विशाल होर्डिंग गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में 75 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। दादर से जुड़े मामले में अधिकारी ने कहा कि अतिरिक्त नगर आयुक्त अश्विनी जोशी की अध्यक्षता में डीडीएमए ने जीआरपी आयुक्त को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जीआरपी परिसर में लगी आठ होर्डिंग्स हटाने का निर्देश दिया। सरकारी रेलवे पुलिस परिसर में आठ अन्य बड़े आकार के होर्डिंग्स (40 फीट x 40 फीट) लगाए गए हैं, जो बीएमसी की नीति के मुताबिक नहीं हैं।

मुंबई की सियासी रैली में जमकर बरसे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए मुंबई में एक चुनावी रैली की। उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र को एक 'माओवादी' दस्तावेज करार दिया। उन्होंने कहा कि अगर देश में यह घोषणा पत्र लागू हुआ तो देश की आर्थिक तरक्की पर अंकुश लग जाएगा। भारत दिवालियेपन की तरफ बढ़ने लगेगा। मुंबई के शिवाजी पार्क में शिवसेना-भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी रैली करने पहुंचे पीएम मोदी ने कहा, अगर आजादी के बाद महात्मा गांधी की इच्छा के मुताबिक कांग्रेस भंग हो जाती तो भारत का सामाजिक और आर्थिक विकास के मामले में पांच दशक आगे होता। बकौल पीएम मोदी, कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। खुद को बचाने के लिए पार्टी किसी भी हद तक जाने को तैयार है। उन्होंने कहा, कांग्रेस के माओवादी घोषणापत्र की नजर मंदिरों के सोने और महिलाओं के 'मंगलसूत्र' पर है। इसपर मुस्लिम लीग की छाप है।

खरगे का दावा- भाजपा को 200 से अधिक सीट नहीं मिलने वाली
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का दावा है कि लोकसभा चुनाव- 2024 में सभी राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के खिलाफ ‘खामोश लहर’ चल रही है। मुंबई के बीकेसी मैदान में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की चुनावी रैली में खरगे ने कहा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनाव में 200 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ 300 से अधिक सीटें जीतेगा। बता दें कि मुंबई समेत महाराष्ट्र की कुल 13 लोकसभा सीटों के लिए 20 मई को मतदान होना है। खरगे ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी रोजगार सृजन और महंगाई पर काबू पाने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सरकार के खिलाफ ‘खामोश लहर’ के कारण प्रधानमंत्री डरे हुए हैं। पीएम मोदी को 'झूठों का सरदार' बताते हुए खरगे कहा कि हर साल दो करोड़ रोजगार पैदा करने या किसानों की आय दोगुनी करने सहित उनके कोई भी वादे पूरे नहीं हुए हैं।

उत्तराखंड जा रही तीर्थयात्रियों की बस में आग लगी, बाल-बाल बचे सभी सवार
महाराष्ट्र के बुलढाणा शहर से एक निजी बस में आग लग गई। 'चार धाम यात्रा' के लिए उत्तराखंड जा रहे तीर्थयात्रियों की इस बस में मध्य प्रदेश से गुजरने के दौरान अचानक आग लग गई। हादसे के बारे में पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर में हुई इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। बस में सवार तीर्थ यात्री धुआं निकलता देख तत्काल के बस से बाहर निकले और इसके बाद बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

गडकरी का दावा- कोई भी सरकार संविधान नहीं बदल सकती
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, कोई भी सरकार बाबा साहेब डॉ. बी आर आंबेडकर की लेखनी से तैयार संविधान को नहीं बदल सकती। उन्होंने कहा, कांग्रेस झूठ फैला रही है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसे बदलने की योजना बना रही है। शुक्रवार को नासिक लोकसभा सीट से सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवार शिवसेना नेता हेमंत गोडसे के समर्थन में चुनावी रैली में गडकरी ने कहा, संविधान में केवल संशोधन किया जा सकता है। कांग्रेस ने 80 बार संविधान में संशोधन करने का पाप किया है। इसके बावजूद वे दुष्प्रचार कर रहे हैं कि भाजपा संविधान बदल देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें