मुंबई की बिगड़ती हवा पर पंकजा मुंडे ने बुलाई बैठक
महाराष्ट्र की पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री पंकजा मुंडे ने मुंबई की खराब होती वायु गुणवत्ता (एयर क्वालिटी) पर चर्चा के लिए गुरुवार को एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। 1 जनवरी को मुंबई का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 175 था, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। हालांकि, 2 जनवरी को इसमें थोड़ा सुधार हुआ और यह 153 पर पहुंच गया। फिर भी, यह 'संवेदनशील समूहों के लिए अस्वस्थ' श्रेणी में बना हुआ है। खासतौर पर पीएम2.5 और पीएम10 जैसे सूक्ष्म कणों का स्तर चिंता का कारण है।
पंकजा मुंडे का बयान
मामले में पंकजा मुंडे ने कहा कि बड़े पैमाने पर हो रहे निर्माण कार्य, जैसे आवासीय प्रोजेक्ट्स और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, मुंबई के बढ़ते प्रदूषण के मुख्य कारण हैं। ठंड के मौसम में हवा में मौजूद सूक्ष्म कण ज्यादा देर तक टिके रहते हैं, जिससे प्रदूषण की समस्या बढ़ जाती है। साथ ही मुंडे ने कहा कि अधिकारियों ने मुझे इस बारे में जानकारी दी है। हम इस समस्या को हल करने के लिए तुरंत एक योजना तैयार कर रहे हैं।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, 'आवास विभाग की बैठक में वर्षों से लंबित कई परियोजनाओं पर चर्चा की गई। पर्यावरण अनुकूल और किफायती किराये के आवास उपलब्ध कराना हमारी सरकार की जिम्मेदारी है। हम छात्रों, मिल मजदूरों, पुलिस के लिए एक व्यापक नीति तैयार कर रहे हैं। यह नीति जनता के सर्वोत्तम हित में है, हमारा उद्देश्य मुंबई के उन लोगों के लिए एक नीति बनाना है जो कई शहरों में चले गए हैं और उन्हें वापस लाना है। राज्य सरकार आम आदमी की सरकार है, हर नागरिक को घर उपलब्ध कराना पीएम मोदी का संकल्प है।
शिवसेना यूबीटी नेता और छत्रपति संभाजी नगर के पूर्व मेयर नंदकुमार घोडिले और उनकी पत्नी अनिता घोडिले आज उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना में शामिल हो गए।
पुणे में एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार ने एनसीपी नेता छगन भुजबल के साथ महात्मा ज्योतिराव फुले बाजार प्रांगण में महात्मा ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा का उद्घाटन किया।