फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: मुंबई में सार्वजनिक शौचालय में जहरीली गैस, चपेट में आने से दो लोगों की मौत

Mon, 28 Sep 2026 05:02 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुंबई के गोरेगांव ईस्ट में रविवार तड़के सार्वजनिक शौचालय के अंदर कथित तौर पर जहरीली गैस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) अधिकारियों ने बताया कि यह घटना गोरेगांव ईस्ट में मृणालताई ब्रिज के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय में हुई। स्थानीय लोगों का दावा है कि शौचालय के अंदर किसी केमिकल जैसी तेज गंध आने के बाद दोनों लोगों का दम घुटने लगा। दोनों को नजदीकी नगर निगम संचालित अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तड़के करीब 3:45 बजे दोनों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि जहरीले केमिकल रिसाव की असल प्रकृति और स्रोत का तत्काल पता नहीं चल सका है। वनराई पुलिस थाने ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि शौचालय के पास स्थित किसी फैक्टरी से निकली गैस के संपर्क में आने के कारण यह हादसा हुआ। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।

लैंडिंग के दौरान इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया

इंडिगो विमान की रविवार को बंगलूरू एयरपोर्ट पर दूसरी बार उतरने की कोशिश के दौरान टेल स्ट्राइक (रनवे से टक्कर) हो गई। इंडिगो ने बताया कि तेज हवाओं के बीच उतरते समय विमान का रनवे से असामान्य संपर्क हुआ। एयरलाइन के अनुसार, विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और सभी को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया। घटना के बाद एयरबस ए321 विमान की तकनीकी जांच की जा रही है। जरूरी मंजूरी मिलने के बाद ही इसे दोबारा सेवा में लगाया जाएगा। एयरबस ए321 विमान इससे पहले भी देश के अलग-अलग हवाईअड्डों पर टेल स्ट्राइक की घटनाओं में शामिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें