फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पालघर की फैक्टरी में लगी भीषण आग; धुले में 10080 किलो चांदी जब्त और एक्सप्रेसवे पर हादसा, 14 घायल

Thu, 21 Nov 2024 12:44 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पालघर में तारापुर एमआईडीसी के पास एक फैक्टरी आज सुबह भीषण आग लग गई। दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद है। आग बुझाने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन


ट्रक से 10,080 किलो चांदी जब्त
विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दिन धुले पुलिस ने एक ट्रक से 10,080 किलो चांदी जब्त की। बुधवार को महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर सुबह के सात बजे से लेकर शाम के छह बजे तक मतदान हुआ। यह जब्ती नागपुर की तरफ जा रहे ट्रक से की गई। पुलिस ने इसकी जानकारी पोल एक्पेंडिचर ऑब्जर्वर और आयकर विभाग को इसकी जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि चांदी का स्वामित्व एक बैंक के पास है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि 15 अक्तूबर से लेकर अबतक केंद्रीय एजेंसियों ने प्रवर्तन गतिविधियों के तहत 706.98 करोड़ रुपये की चीजें जब्त की है। 

 

रायगढ़ में टेम्पो-बस की टक्कर में 14 घायल

रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे में एक टेम्पो और बस की टक्कर में 14 लोग घायल हो गए। यह घटना गुरुवार की सुबह तीन बजे घटी। बस में 11 यात्री सवार थे, जो संगोला से मुंबई जा रहे थे। टेम्पो का ब्रेक फेल हो गया था, जिसके बाद वाहन ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर में बस हाईवे से उतरकर पलट गई और सड़क किनारे 20 मीटर खाई में गिर गई। बस चालक समेत सभी 11 यात्री और टेम्पो में सवार तीन लोग इस हादसे में घायल हो गए। बाद में बस में सवार यात्रियों को बचा लिया गया। इस हादसे में टेम्पो में सवार तीनों यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। 
 

मुंबई: 36 मतगणना केंद्रों के आसपास लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध
मुंबई पुलिस ने गुरुवार को एक आदेश जारी किया, जिसमें शहर के 36 मतगणना केंद्रों के तीन सौ मीटर के दायरे में लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में मतदान संपन्न हो चुका है। मुंबई में 36 विधानसभा सीटें हैं। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। 
 
विज्ञापन

मृतक पुलिसकर्मी के परिजनों को 48.65 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश
ठाणे के वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण ने एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मी के परिवार को 48.65 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। हादसा 14 जुलाई 2021 को हुआ था। अशोक पाटिल ठाणे पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के पद पर थे। कश्मीरा क्षेत्र में मीरा रोड पर उनके वाहन से एक मोटरसाइकिल टकरा गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थ। दो दिन बाद 16 जुलाई 2021 को अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत लापरवाही, तेज गति से वाहन चलाने और अन्य अपराधों के तहत मामला दर्ज किया था। पाटिल की पत्नी वंदना और उनके बेटे रोहन ने 67 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें