फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मुंबई की इमारत में आग, जनहानि नहीं; मुंबई ट्रेन धमाकों की 20वीं बरसी पर पीड़ितों को श्रद्धांजलि

Sat, 11 Jul 2026 11:58 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित हिल रोड पर एक व्यावसायिक-सह-आवासीय इमारत में शनिवार को आग लग गई। दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं और आग पर काबू पा लिया गया। सहायक संभागीय अग्निशमन अधिकारी एसके बंदगर ने बताया कि अग्निशमन विभाग को रात 12:30 बजे आग लगने की सूचना मिली। आग 'नेचर बास्केट' स्टोर के भूतल के स्टोररूम में लगी थी। मुंबई फायर ब्रिगेड की चार दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने बेसमेंट के स्टोररूम में आग लगी पाई। दमकलकर्मियों ने होज लाइन का उपयोग कर आग पर काबू पाया। बेसमेंट में धुआं जमा होने के कारण, उन्होंने प्रवेश करने के लिए श्वास उपकरण सेट का उपयोग किया। अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों के बारे में जांच जारी है।

विज्ञापन


मुंबई ट्रेन धमाकों की 20वीं बरसी पर पीड़ितों को श्रद्धांजलि
महाराष्ट्र में पश्चिमी रेलवे (Western Railways) के अधिकारियों ने 2006 में हुए मुंबई ट्रेन धमाकों की 20वीं बरसी पर पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। माहिम रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इस संबंध में रेलवे के प्रिंसिपल चीफ पर्सनल ऑफिसर (PCPO) सहर्ष बाजपेयी ने कहा, 'हर साल हम उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि देते हैं जिनकी इस दुखद घटना में जान चली गई थी। आज इस घटना को 20 साल पूरे हो गए हैं। इसलिए, हम यहां उन सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने आए हैं... मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हमें ऐसी घटना कभी दोबारा न देखनी पड़े।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें