फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र की खबरें: प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड में पांच गिरफ्तार, पूछताछ के बाद मीनाक्षी शिंदे ने दिया इस्तीफा

Thu, 29 Oct 2026 06:46 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 महाराष्ट्र के ठाणे में शिवसेना नेता और पूर्व महापौर मीनाक्षी शिंदे ने पार्टी के जिला महिला प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला शिवसेना (यूबीटी) के पदाधिकारी प्रदीप पूर्णेकर की हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के दो दिन बाद आया है। मीनाक्षी शिंदे ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर कहा कि उन्होंने पार्टी की प्रतिष्ठा बचाने और नेतृत्व को विपक्ष के निशाने पर आने से रोकने के लिए इस्तीफा दिया है। उन्होंने आरोपों को दुर्भावनापूर्ण बताया। प्रदीप पूर्णेकर की 29 सितंबर को हत्या हुई थी। उनकी हत्या के मामले में मीनाक्षी शिंदे और उनके पति राजेंद्र पर विपक्षी महा विकास आघाड़ी और मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, दोनों ने इन आरोपों को खारिज किया है। मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) अब तक पांच संदिग्धों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले को लेकर ठाणे में विरोध प्रदर्शन भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें