फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: जलभराव को लेकर भाकपा नेता का गजब विरोध, सड़क पर गड्ढे में भरे पानी के बीच बैठकर किया प्रदर्शन

Wed, 21 Aug 2024 12:19 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
CPI - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र के अहमदनगर में कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) नेता संजय नांगरे ने जलभराव को लेकर कुछ अलग अंदाज में ही विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने शेवगांव में प्रशासन के खिलाफ पानी में बैठ कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान वे सड़क पर गड्ढे में भरे पानी के बीच बैठे नजर आए। उन्होंने गड्ढे में भरे पानी से नहाया भी। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

 


शिक्षक पर छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप
अकोला जिले में 47 वर्षीय एक सरकारी स्कूल के शिक्षक के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज किया गया। कुछ छात्राओं ने आरोप लगाया है कि वह उन्हें अश्लील वीडियो दिखाकर परेशान कर रहा था। घटनाक्रम मुंबई के पास बदलापुर कस्बे के एक स्कूल में दो किंडरगार्टन लड़कियों के कथित यौन शोषण को लेकर विरोध प्रदर्शनों के बीच हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि काजीखेड़ स्थित जिला परिषद स्कूल में कार्यरत शिक्षक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उरल पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के अनुसार, छह छात्राओं ने शिकायत की है कि शिक्षक पिछले चार महीनों से उन्हें अश्लील वीडियो दिखा रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच चल रही है।

ठाणे शहर में गैस रिसाव के कारण लगी आग, दो घायल
ठाणे शहर के कलवा इलाके में मंगलवार रात एक घर में एलपीजी सिलेंडर से गैस लीक होने और आग लगने से दो लोग झुलस गए। ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि घटना रात करीब साढ़े आठ बजे हुई, जब घर में रखे मिनी गैस सिलेंडर में गैस लीक हो गई और आग लग गई। अशोक कुमार (52) और उनके पड़ोसी समीर शेख (20) नामक दो लोग झुलस गए। अशोक गंभीर रूप से झुलस गए थे, इसलिए उन्हें मुंबई के केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि समीर का ठाणे शहर के कलवा सिविक अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय दमकलकर्मियों और टीएमसी के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के कर्मियों ने आग बुझाई। आग से घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया, जबकि बगल के घर के लकड़ी के खंभे जल गए।

ठाणे जिले में एसयूवी सवार दो समूहों में झड़प
ठाणे के बदलापुर-अंबरनाथ रोड पर मंगलवार शाम एसयूवी सवार दो समूहों के बीच झड़प में कम से कम चार लोग घायल हो गए। घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक काले रंग की एसयूवी एक सफेद एसयूवी को सीधी टक्कर मारती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि, देर रात तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था। घटना दो समूहों के बीच दुश्मनी का नतीजा बताई जा रही है।
विज्ञापन

अवैध रूप से रह रहीं बांग्लादेश की पांच महिलाएं ठाणे से गिरफ्तार
महाराष्ट्र पुलिस ने ठाणे के मीरा रोड से बगैर अनुमति और बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहीं पांच बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) मदन बल्लाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि मीरा रोड इलाके में कुछ बांग्लादेशी अवैध रूप से रह रहे हैं, जिसके बाद शनिवार को दो झुग्गियों में छापा मारा गया। यहां पांच बांग्लादेशी महिलाओं को पकड़ा गया, जो कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें