फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: एमपीएससी में अनियमितता के खिलाफ कांग्रेस-राहुल हमलावर; अध्यक्ष सपकाल ने छात्रों से की मुलाकात

Sun, 04 Oct 2026 03:36 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने शनिवार को महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) में भर्ती परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक और अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात की। सपकाल ने कहा कि लगातार प्रश्नपत्र लीक होना एक बड़ा घोटाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार व्यवस्था सुधारने को तैयार नहीं है। सपकाल ने आरोप लगाया कि MPSC अध्यक्ष मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी पारिवारिक मित्र हैं, जिनका उद्देश्य इन परीक्षाओं के जरिये खास लोगों को चुनना है। कांग्रेस ऐसे प्रयासों को सफल नहीं होने देगी। पुणे पुलिस ने MPSC अभ्यर्थियों को अनधिकृत आंदोलन रोकने की सूचना दी। पुलिस ने यातायात बाधित होने और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताई। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा कि उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से MPSC में सुधार और परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने को कहा था। कुछ नहीं हुआ, इसलिए आज वही छात्र पुणे में सत्याग्रह कर रहे हैं।

विज्ञापन


दिशा सालियान मौत मामले में सीबीआई को नए सबूत सौंपे
दिशा सालियान की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। शनिवार को दिशा के पिता सतीश सालियान के वकील नीलेश ओझा ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को नए सबूत सौंपते हुए मामले के आरोपियों की हिरासत में पूछताछ की मांग की है। साथ ही उन्होंने पूरी जांच बॉम्बे हाई कोर्ट की निगरानी में कराने के लिए एक नई याचिका दायर करने की बात कही है। वकील नीलेश ओझा ने गृह मंत्रालय को सौंपी गई एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की बहाली से जुड़े दस्तावेजों से मामले में कई गंभीर सवाल खड़े होते हैं। नियमों के अनुसार, इस पद पर पुलिस इंस्पेक्टर स्तर का अधिकारी होना चाहिए था, जबकि वाजे उस रैंक के नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह नियुक्ति दिशा की मौत की कथित साजिश, मामले को दबाने, जबरन वसूली और ड्रग्स के गैरकानूनी कारोबार को अंजाम देने के मकसद से की गई थी। अभिनेता सुशांत सिंह की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत 8 जून, 2020 को मुंबई में हुई थी, जिसे शुरुआत में दुर्घटनावश हुई मौत के तौर पर दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें