फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र अपडेट्स: मुंबई में बीएमसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने क्या बताया?

Fri, 23 Oct 2026 02:00 PM IST
नितिन गौतम एएनआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुंबई के मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस ने बताया कि मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल मिला। हालांकि जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बीएमसी ऑफिस के सुरक्षा अधिकारी महेश चौधरी ने बताया कि जांच में कोई बम नहीं मिला है। धमकी मिलने के बाद जांच की गई, लेकिन कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

बालकनी का हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति घायल

एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह महाराष्ट्र के ठाणे शहर के कलवा इलाके में एक 'चाल' की बालकनी और बाहरी दीवार का कुछ हिस्सा गिरने से 50 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि यह घटना सुबह 7.40 बजे कलवा पूर्व के वाघोबा नगर स्थित महालक्ष्मी चाल में हुई।

यह घटना चाल के कमरा नंबर 9 के पास हुई। कमरे में रहने वाले घनश्याम राव नाम के व्यक्ति के दाहिने हाथ और दाहिने पैर में चोटें आई हैं। सूचना मिलने के बाद, एक बचाव दल ने उन्हें कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से RDMC के कर्मचारियों ने उस इलाके की घेराबंदी कर दी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें