फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: ठाणे में अश्लील हरकतों पर 40 पर मामला दर्ज; 11वीं कक्षा के लड़के को थप्पड़ मारने पर शिक्षक पर केस

Fri, 17 Jan 2025 06:25 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अधिकारी ने नाबालिग के माता-पिता की शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि शिक्षक सैफ इकबाल अंसारी ने कथित तौर पर उस बच्चे को पीटा, जब वह किताब लेने के लिए अपने सहपाठी के पास गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाणे की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने एक 31 वर्षीय व्यक्ति को एक किशोरी से दुष्कर्म के लिए दोषी ठहराया गया। उसे 10 साल की सजा सुनाई गई है। 15 जनवरी को अपने आदेश में न्यायाधीश रूबी यू मालवंकर ने दोषी पर 25,000 का जुर्माना भी लगाया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं। किशोरी उसकी पड़ोसी है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने लड़की को अपने दोस्त के घर ले गया। उसने लड़की को बताया कि वह उसे नया मोबाइल फोन दिलाएगा, लेकिन उसने उसका दुष्कर्म किया। मुकदमे के दौरान 10 लोगों ने गवाही दी। 

विज्ञापन


11वीं कक्षा के लड़के को थप्पड़ मारने पर शिक्षक पर केस
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक बार में कथित तौर पर अश्लीलता करने के आरोप में आठ महिला सर्वरों और इतने ही ग्राहकों सहित लगभग 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि कथित अश्लीलता का मामला 14 जनवरी की रात कल्याण-शील रोड पर स्थित बार में छापेमारी के दौरान सामने आया। डोंबिवली में मनपाड़ा पुलिस ने बुधवार को बार से जुड़े 23 लोगों, आठ महिला सर्वरों और आठ ग्राहकों के खिलाफ आपत्तिजनक आचरण के आरोप में मामला दर्ज किया।

इस बीच ठाणे जिले में पुलिस ने एक स्कूल शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसने कथित तौर पर कक्षा के अंदर 11 वर्षीय छात्र को थप्पड़ मारा था। एक अधिकारी ने बताया कि घटना 13 जनवरी को भिवंडी इलाके के एक स्कूल में हुई। अधिकारी ने नाबालिग के माता-पिता की शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि शिक्षक सैफ इकबाल अंसारी ने कथित तौर पर उस बच्चे को पीटा, जब वह किताब लेने के लिए अपने सहपाठी के पास गया था। भिवंडी शहर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि अंसारी के खिलाफ बुधवार को भारतीय न्याय संहिता एवं किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

बकाया भुगतान में विफल होने पर ठेकेदार से वापस ले ली गई पट्टे पर दी गई पार्किंग स्थल

ठाणे में एक नगर निकाय ने 1.28 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान करने में विफल रहने के बाद एक ठेकेदार को पट्टे पर दी गई पार्किंग स्थल वापस ले लिया। एक अधिकारी ने बताया कि कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) ने कल्याण रेलवे स्टेशन के पास बोरगांवकर वाडी पार्किंग स्थल को अपने कब्जे में ले लिया। जिस ठेकेदार को इसका पट्टा दिया गया था, उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया।

परिवार-पुलिस से दुर्व्यवहार करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई के अंधेरी के एक 45 वर्षीय व्यक्ति को ठाणे जिले के एक पुलिस स्टेशन के अंदर अपने परिवार के सदस्यों के साथ लड़ाई करने और पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि आरोपी ललित जैन और उसकी पत्नी चंदा का पिता से विवाद चल रहा था। दरअसल, चंदा के पिता अपनी दूसरी बेटी के घर जाने से पहले उनके साथ रह रहे थे। 14 जनवरी को दंपती पुलिस स्टेशन गया, जहां पहले से ही चंदा के पिता, उसकी बहन और 16 साल की भतीजी मौजूद थी। हालांकि, पुलिस स्टेशन में ही ललित और चंदा अपने परिवार से भिड़ गए। जब पुलिस ने इसमें हस्तक्षेप करने की कोशिश की दंपती उनके साथ भी दुर्व्यवहार करने लगा। दंपती ने 16 वर्षीय भतीजी के बाल भी खींचे। पुलिस ने ललित को गिरफ्तार किया और चंदा के खिलाफ चेतावनी जारी की।

नवी मुंबई में चोरी के आरोप में कर्नाटक से एक व्यक्ति गिरफ्तार

नवी मुंबई पुलिस ने चोरी के कम से कम सात मामलों का पता लगाते हुए 41 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके पास से लगभग 60 लाख रुपये मूल्य का कीमती सामान बरामद कर लिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आसिफ जाहिर शेख ने पिछले साल नवंबर और दिसंबर में ऐरोली, रबाले तथा वाशी इलाकों के कई घरों में कथित तौर पर सेंधमारी की थी और कुछ दिन पहले उसे कर्नाटक के गुलबर्गा से गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शेख के पास से सोने-चांदी के आभूषण और 16 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि बरामद आभूषण एवं नकदी की कुल कीमत करीब 60 लाख रुपये है। अधिकारी ने बताया कि मुंब्रा में रहने वाला शेख अपराध करने के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल करता था। उन्होंने बताया उसके खिलाफ गुलबर्गा में भी मामला दर्ज है।

पालघर में डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज

पालघर के एक डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही के लिए मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, डॉक्टर की लापरवाही के कारण मरीज की मौत हो गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय रूपेश लालमन गुप्ता के तौर पर की गई है। मृतक के परिवार ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुरू में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था, लेकिन विभिन्न एजेंसियों की रिपोर्टों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। हालांकि, डॉक्टर इलाज के दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहे, जिसके बाद उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

बीड में जमीनी विवाद को लेकर दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

बीड में एक विवाद को लेकर लोगों के एक समूह द्वारा किए गए हमले में दो भाइयों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को हिरासत में लिया है। अजय भोसले और उनके भाई भरत और कृष्णा अपने रिश्तेदार से मिलने पहुंचे थे। एक अधिकारी ने बताया कि रात में रिश्तेदार समेत कुछ लोगों के समूह ने भाइयों पर हमला कर दिया। अजय और भरत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, मृतकों के नाम आपराधिक मामले दर्ज थे। उनका हमलावरों के साथ जमीन को लेकर विवाद था।
विज्ञापन

कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के दौरान 1000 पुलिसकर्मी तैनात

नवी मुंबई में कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 1,000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अपने 'म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर' के हिस्से के रूप में, ब्रिटिश रॉक ग्रुप के 18, 19 और 21 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में तीन शो आयोजित किए गए हैं। करीब 45000 प्रशंसकों के इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। एक विज्ञप्ति जारी कर नवी मुंबई पुलिस ने कहा कि 70 अधिकारी और 434 पुलिसकर्मी स्टेडियम के अंदर होंगे। इसके अलावा हर दिन स्टेडियम के बाहर 21 अधिकारी और 440 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।








 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें